Home छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने दी दीपावली की शुभकामनाएं…

15

राजनांदगांव (दावा)। विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डे एवं महापौर मधुसूदन यादव ने संस्कारधानी सहित पूरे प्रदेश के नागरिकों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, यश और शांति की प्रार्थना करते हुए इस महापर्व को आपसी भाईचारे और उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
एकता और सकारात्मकता का उजियारा फैलाता है दीपोत्सव
अपने संयुक्त शुभकामना संदेश में नेताओं ने कहा कि हमारे पर्व और उत्सव भारतीय संस्कृति के वे सशक्त संस्कार हैं। जो समाज को निरंतर कर्मपथ पर अग्रसर रहने की ऊर्जा प्रदान करते हैं। दीपावली का पावन प्रकाश हमें यह सीख देता है कि जिस तरह एक दीपक दूसरे दीपक को प्रज्वलित करता है। उसी प्रकार समाज में भी आपसी प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का प्रकाश निरंतर फैलना चाहिए।
लोकल फॉर वोकल : स्थानीय हुनरमंदों को दें बढ़ावा
नेताओं ने नागरिकों से विशेष आग्रह किया कि इस दीपावली पर पारंपरिक सजावट की वस्तुओं और मिट्टी के दीयों का अधिकाधिक उपयोग करें। हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदकर स्थानीय कुम्हारों, कारीगरों और छोटे व्यवसायियों को बढ़ावा दें, ताकि उनके घरों में भी खुशियों के दीप जल सकें। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि सफाई को केवल अपने घरों तक सीमित न रखकर अपने आस-पास और सार्वजनिक स्थलों पर भी स्वच्छ वातावरण बनाए रखें। दीपावली के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह (पारस वर्मा), आयुक्त जी.आर. मरकाम, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन (रानू), श्रीमती बीना ध्रुव, शैंकी बग्गा, आलोक श्रोती, राजा माखीजा, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव, कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, अपील समिति सदस्य श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, संतोष कुमार साहू, श्रीमती मोहनी बाई, सेवक राम उइके तथा समस्त निर्वाचित व नामांकित पार्षदों ने नागरिकों को दीपोत्सव की बधाई देते हुए सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here