Home Uncategorized फ्लाईओवर के नीचे चला निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटाए गए अवैध...

फ्लाईओवर के नीचे चला निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, हटाए गए अवैध ठेले-खोमचे…

17

गुरुनानक जयंती पर पार्किंग व्यवस्था और स्वच्छता के मद्देनजर निगम आयुक्त की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

राजनांदगांव (दावा)। जीई रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छ वातावरण निर्मित करने तथा आगामी गुरुनानक जयंती के अवसर पर सुगम पार्किंग व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। गुरुद्वारा के सामने फ्लाईओवर के नीचे अनधिकृत रूप से लगाए गए ठेले-खोमचों और व्यवसायियों द्वारा फैलाए जा रहे अतिक्रमण को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने हटाया। निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में भी अवैध कब्जाधारियों को समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वहां ठेले-खोमचे लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था। जिससे गंदगी फैल रही थी और यातायात व पार्किंग में अवरोध उत्पन्न हो रहा था।

निगम आयुक्त की मौजूदगी में पहुंची टीम
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम की मौजूदगी में नगर निगम की टीम आवश्यक संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्रभारी उपअभियंता चिराग मेश्राम, प्रभारी पटवारी मिलिंद रेड्डी व गणेश झा सहित अतिक्रमण अमले ने गुरुद्वारा के सामने फ्लाईओवर के नीचे रखे गए अवैध ठेलों को हटवाया। क्षेत्र के अतिक्रमण मुक्त होने से अब गुरुनानक जयंती पर श्रद्धालुओं को वाहन पार्क करने में सुविधा होगी। निगम आयुक्त मरकाम ने नागरिकों और व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के बंद या कंडम वाहन फ्लाईओवर के नीचे खड़े हैं तथा जिन्होंने अनधिकृत रूप से ठेला-खोमचा या अन्य सामान रखा है, वे इसे स्वयं हटा लें, ताकि फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here