महापौर ने मेधावी विद्यार्थियों व विशिष्टजनों को किया सम्मानित
राजनांदगांव (दावा)। स्थानीय डॉ. जे.बी. सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्व. एल.एस.बी. सिंह की स्मृति में भव्य टॉप टेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित रहे। जिन्होंने विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महापौर यादव ने उन्हें नियमित अध्ययन करने, जीवन में अनुशासन का पालन करने और एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा किया और कहा कि उनके सुपुत्र रिभय भी इसी विद्यालय के पूर्व छात्र (एलुमनाई) रहे हैं। जिन्होंने अनुशासन का पहला पाठ यहीं से सीखा।
राष्ट्रीय संस्थानों में चयनित विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा
महापौर ने राजकुमार कॉलेज रायपुर में आयोजित मध्य भारत (सेंट्रल इंडिया) स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के विजेता छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। साथ ही, सौम्या गुप्ता का कंप्यूटर साइंस (बेंगलुरु), आस्था जैन का रावतपुरा मेडिकल कॉलेज (एमबीबीएस), अर्शवीर सिंह बग्गा का आइसर (भोपाल) तथा देविका साहू का दिल्ली विश्वविद्यालय में चयन होने को विद्यालय के उच्च शैक्षणिक स्तर का जीवंत उदाहरण बताया। इन उपलब्धियों के लिए उन्होंने प्राचार्या एकता खंडेलवाल तथा प्रबंधन के संजय बहादुर सिंह व सावंत बहादुर सिंह को बधाई देते हुए संस्थान को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ये विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
नर्सरी व मिडिल वर्ग में नर्सरी की शिविका सिंह (बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड – फैंसी ड्रेस), कक्षा छठवीं से प्रज्ञान बघेल (नेचुरल लीडर), मानवीर साहू (ऑल राउंडर चैंपियन), आस्था वैष्णव (डांसिंग स्टार), कक्षा सातवीं से आस्था देवांगन (ब्रिलियंट स्टूडेंट) तथा कक्षा आठवीं से सौम्या रानी साहू (हार्डवर्किंग एंड क्विक लर्नर अवार्ड) एवं हाई व हायर सेकेंडरी वर्ग में कक्षा नौवीं से हर्षिता साहू (अकादमिक एक्सीलेंस), यश कुमार (यंग ओरेटर), कक्षा दसवीं से काव्या पटेल (यंग स्कॉलर), मो. फरहान हनफी (नॉलेज चैंपियन), प्रणव खंडेलवाल (जीनियस एंड कॉन्फिडेंस स्टार), अनन्या गुप्ता (मोस्ट सिंसियर चाइल्ड), कक्षा ग्यारहवीं से मौली हिरवानी (कक्षा दसवीं टॉपर), मोहक यादव (कमांडिंग पर्सनालिटी), पलक जैन (ग्रेस एंड रिदम), तथा कक्षा बारहवीं से वेदांश वैष्णव (मोस्ट ओबिडिएंट चाइल्ड) और आराध्य शर्मा (कक्षा बारहवीं टॉपर) आदि है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे व पत्रकारों का हुआ सम्मान
समारोह में मुख्य अतिथि महापौर यादव द्वारा शहर के वरिष्ठ पत्रकार सूरज बुद्धदेव, आलोक शर्मा, ऋषि सिन्हा, संगीता सिन्हा तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विशिष्ट प्रतिभा पुरस्कार के अंतर्गत किरण बिसेन, सरिता सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, अंजलि साहू और आयुष मारजीवे को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे ने निदेशक संजय बहादुर सिंह की इस पहल को सराहते हुए कहा कि वे आज जो कुछ भी हैं। स्व. एल.एस.बी. सिंह के आदर्शों और रॉयल किड्स कॉन्वेंट की शिक्षा की बदौलत हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक मंडल की अध्यक्षा डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, राहुलदेव चौधरी, बरसर डॉ. इंद्रकुमार वैष्णव, एकेडमिक डायरेक्टर अभिषेक खंडेलवाल और प्राचार्या एकता खंडेलवाल ने मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया।




