Home Uncategorized स्वास्थ्य मंत्री की बिगड़ी तबीयत, सारे कार्यक्रम रद्द…

स्वास्थ्य मंत्री की बिगड़ी तबीयत, सारे कार्यक्रम रद्द…

92
स्वास्थ्य मंत्री की बिगड़ी तबीयत, सारे कार्यक्रम रद्द...
स्वास्थ्य मंत्री की बिगड़ी तबीयत, सारे कार्यक्रम रद्द...
स्वास्थ्य मंत्री की बिगड़ी तबीयत, सारे कार्यक्रम रद्द...
स्वास्थ्य मंत्री की बिगड़ी तबीयत, सारे कार्यक्रम रद्द…

अंबिकापुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों सरगुजा जिले के प्रवास पर है। आज रविवार को मंत्री सिंहदेव का दरिमा क्षेत्र में दौरा प्रस्तावित था। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे। लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मंत्री सिंहदेव के सभी कार्यकर्ताओं को रद्द कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबियत बिगड़ी है। हालांकि सर्दी खासी की शिकायत होने से प्रिकॉशन के तौर पर मंत्री सिंहदेव की कोविड जांच कराई गई है। शनिवार की देर शाम कोविड जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री का सैम्पल लेकर आरटीपीसीआर के लिए भेजा गया है। हालांकि अबतक रिपोर्ट नहीं आने की वजह से मंत्री टीएस सिंहदेव अपने निजी निवास तपस्या में खुद को होम आइसोलेट कर लिए हैं। मंत्री सिंह देव का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।
अनुमात लगाया जा रहा है कि बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य मंत्री की तबियत बिगड़ी है। बहरहाल देर शाम तक मंत्री सिंह की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद उसके स्वास्थ्य की स्थिति ओर भी साफ हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here