Home ज्योतिष आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि...

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

66
0

मेष: आज का दिन बहुत शानदार गुजरने वाला है, रुके हुए काम बनेंगे। किसी नए काम-काज के संबंध में आपको अवसर मिलेगा। दैनिक कार्य-प्रणाली में हल्का सा संशोधन करते ही आपको लाभ मिलेगा। वाहन सुविधा बढ़ेगी, घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। कोई यंत्र इत्यादि खरीद सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलना होगा, उसकी संगत का लाभ तुरंत ही मिलेगा। धार्मिक व्यक्तियों की सेवा का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए जो कोशिश कर रहे हैं, वे सफल होती नज़र आ रही हैं। साझेदारी के मामलों में आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से तुरंत कोई लाभ हो या नहीं हो परंतु लाभ की मात्रा लगातार बढ़ेगी।

वृषभ: आज समय लाभ का बना है। विवाह संबंध की बातें जोर पकड़ेंगी। अगर कही प्रेम संबंध हैं तो आपको बहुत सावधानी से अपनी बात रखनी चाहिए। आपकी बातचीत के गलत अर्थ लिए जा सकते हैं। आज यात्रा का दिन नहीं है, आपको विचार त्याग देना चाहिए। अनावश्यक खर्चा होगा और आपके नहीं चाहते हुए भी बेकार का खर्चा बहुत होगा। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी चैरिटी के काम में मदद का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी अपना काम करेंगे परंतु आज तो आपका ही दिन है। ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए आज का दिन ठीक है और कहीं ना कहीं से आपको धन प्राप्ति हो भी सकती है।

मिथुन: आज स्वास्थ्य के ऊपर थोड़ा ध्यान देना होगा। किसी व्यक्तिगत विवाद से दूर रहें। घर में कलह का वातावरण बना रहेगा, आप बहुत कोशिश करते भी तनाव दूर नहीं कर पाएंगे। साथी के किए गए कार्य में लाभ होगा। प्रेम संबंध हैं तो रूठना, मनाना हो सकता है। संतान के लिए आज का दिन लाभकारी है। घर-परिवार के लोग मिल-जुलकर थोड़ा सा समय बिता सकते हैं। आपकी पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। भागीदारी के तनाव भी बने रहेंगे। शुगर के रोगी सावधानी बरतें। शाम में भोजन में थोड़ी विविधता देखने को मिल सकती है।

कर्क: आज कार्य-पद्धति में काफी सुधार लाएंगे और जैसा चाहेंगे वैसा परिणाम प्राप्त कर लेंगे। साझे के काम में लाभ होगा। घर की या दफ्तर की साज-सज्जा पर थोड़ा सा ध्यान देंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में आप कोई कड़े कदम उठा सकते हैं, उसका लाभ आपको ही मिलेगा। संतान की ओर से आप आसक्त नहीं हो पाएंगे, दिए हुए काम को ढंग से संपादित कर लें। जुए-सट्टा जैसे में हानि होगी। आज सार्वजनिक रूप से प्रतिष्ठा होगी, लोग आपका मान करेंगे और कार्य विस्तार के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी मुकदमें में जीत के आसार हैं।

सिंह: आज समय सुधार की ओर है। भाग-दौड़ करने से आपको लाभ मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी काम को बीच में छोड़ देना उचित नहीं है क्योंकि उससे आपकी प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। संतान से किसी ना किसी रूप में दूरी बनी रहेगी, जल्दी से मिलना भी संभव नहीं हो पाएगा। संतान की बढ़ोत्तरी का दिन है, उन्हें अपने व्यवसाय या नौकरी में लाभ होगा। साथी के काम-काज में लाभ होगा, उन्हें बहुत यश मिलने के आसार हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी मंदिर में दर्शन लाभ हो सकता है।

कन्या: आज भाग-दौड़ बहुत करनी पड़ेगी। दूर की यात्रा ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके अधीनस्थ लोग आज अच्छा काम करके देंगे, कार्य-विस्तार की योजनाएं बनेंगी। यदि नौकरी करते हैं तो आपका समय बहुत अच्छा है, यदि व्यवसाय करते हैं तो भी लाभ की संभावनाएं हैं। आज खर्चा बहुत है परंतु पैसा सीधे हाथ में नहीं आएगा, अप्रत्यक्ष लाभ होगा। वाहन संबंधी कष्ट हो सकता है। आपकी पूछ लगातार बढ़ेगी। लोकप्रियता बढऩे के आसार हैं। संतान के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ जाएगा।

तुला: कारोबारी यात्रा लाभप्रद रहेगी। काम-काज में बाधा बनी रहेगी। बहुत कोशिशों के बाद ही एक खास काम बना पाएंगे। आर्थिक लाभ होगा परंतु सीमित मात्रा में। आपको अन्य लोगों का सहयोग लेना पड़ेगा। प्रतिभा के बल पर होने वाले कार्य आपकी मदद करेंगे। आप किसी खास समस्या का समाधान भी आसानी से कर पाएंगे। प्रेम संबंध के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा है। आप जिस ढंग से अपना व्यवहार चाहते हैं उसी ढंग से हो पाएगा। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, माता के पास रहने का अवसर मिलेगा। भागीदारी के मामले में सामान्य सा तनाव रहेगा। एसिडिटी की समस्या बढ़ेगी।

वृश्चिक: आज सुबह से ही मन खुश रहेगा। किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घर-परिवार के लोगों में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को आज संपन्न कर लेंगे। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आपके प्रभाव का विस्तार हो रहा है, दूसरे शहरों से लाभ बढ़ेगा, आपको यश बढ़ेगा। काम-काज के विस्तार के लिए बहुत धन खर्च होगा। अपनी योजनाओं को लेकर आप बहुत आशान्वित रहेंगे। काम के घंटे बढ़ेंगे परंतु बुद्धि-कौशल की भी आवश्यकता पड़ेगी। इस समय मित्र मदद करेंगे।

धनु: व्यावसायिक तनाव लगातार बढ़ेगा। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। लाभ-हानि का ब्यौरा दैनिक आधार पर रखने की नौबत आ जाएगी। आय का स्तर तो बढ़ेगा परंतु ऐसी बातों में खर्चा होगा जो अनुचित है। गुप्त आय और गुप्त खर्चा दोनों ही बढ़ेंगे। संतान के लिए आज का दिन शानदार है और वह अपने काम-काज में शानदार बढ़ोत्तरी करेंगे। साझेदारी के काम में लाभ होगा। साथी के नाम से चल रहे काम में या बेनामी व्यवसाय में भी लाभ होगा। आज खान-पान उच्चकोटि का रहेगा और गीत-संगीत या मनोरंजन जैसे अवसर भी मिल सकते हैं। किसी से नई मित्रता हो सकती है।

मकर: आपके प्रभाव में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। सम्मान बहुत बढ़ेगा। किसी सभा-सोसायटी में आपका मान-सम्मान किया जाएगा। भूमि-भवन संबंधी चिंताएं रहेंगी परंतु उनका कोई समाधान नज़र नहीं आएगा। अज्ञात स्रोतों से आय हो सकती है। खर्चा यथावत रहेगा। संतान के मन में कोई ना कोई पीड़ा चलती रहेगी। उनके घर में थोड़ी बहुत कलह हो सकती है। आज साज-सज्जा की वस्तुओं पर खर्चा करेंगे, मिलने-जुलने और दावत में काफी समय गुजारेंगे। जो उम्रदराज़ हैं उन्हें ब्लडप्रैशर परेशान करेगा। आय ज्यादा होगी और खर्चा कम।

कुंभ: आज सुबह से ही बकाया काम निपटाने में लग जाएंगे। प्रेम संबंधों को लेकर अति-उत्साही रहेंगे। आपके मन की बात पूरी होने के आसार बन रहे हैं। ग्रह लाभ के चल रहे हैं और नई योजनाओं में धन खर्च होगा। दैनिक लाभ के आधार पर लंबी योजनाएं बनाएंगे। भागीदारी के काम में लाभ होगा, शत्रु परास्त होंगे। आपके काम-काज की पद्धति में लगातार सुधार हो रहा है। आज भाग-दौड़ तो बहुत रहेगी परंतु लंबी यात्रा स्थगित कर दें। वाहन सुविधा बढ़ेगी। दूसरे कार्यालयों से काम-काज में थोड़ी बहुत अड़चनें रहेंगी।

मीन:
 आज के दिन कोई शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। काम-काज की पद्धति में बड़े सुधार की आवश्यकता है। कोई ना कोई रुकावट परेशान करती रहेगी। व्यवसाय में आपकी निश्चित जीत के अवसर बढ़ रहे हैं। शत्रु परास्त होंगे। संतान के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। उनकी प्रगति में कोई ना कोई बाधा चलती रहेगी। आज आप साझा भाव से काम करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा। घर-परिवार में आपकी पूछ होगी। साथी के लिए आज का दिन शुभ है। उनके नाम से काम-काज में लाभ होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज बॉस प्रसन्न रहेंगे। ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए आज उचित साधन मिल जाएंगे। लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here