Home चुनाव मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नम्रता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नम्रता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

120
0

मोहला :- मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में नम्रता सिंह को निर्विरोध चुना गया है। उनकी निर्विरोध नियुक्ति ने जिले में राजनीतिक स्थिरता और सर्वसम्मति की ओर सकारात्मक संकेत दिए हैं। नम्रता सिंह ने अपने निर्वाचन के बाद जिले के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने पंचायत स्तर पर मजबूत नेतृत्व प्रदान करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भोजेश शाह बन सकते हैं उपाध्यक्ष-
दूसरी ओर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए भोजेश शाह का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें इस पद के लिए सर्वसम्मति मिल सकती है। भोजेश शाह अपने सामाजिक कार्यों और जनता के बीच लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। इस चुनाव परिणाम से जिले में राजनीतिक समीकरणों पर भी असर पडऩे की संभावना है। जनता ने इन दोनों नेताओं से विकास और प्रगति की उम्मीद जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here