Home चुनाव मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नम्रता सिंह बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, भोजेश शाह उपाध्यक्ष निर्विरोध...

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नम्रता सिंह बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, भोजेश शाह उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

147
0

मोहला :- मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति का माहौल देखने को मिला। नम्रता सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है, जबकि भोजेश शाह ने उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल की। नम्रता सिंह ने अपने चुनाव के बाद कहा कि वह जिले के विकास और पंचायत स्तर पर जनता के हितों के लिए कार्य करने को प्राथमिकता देंगी। वहीं, भोजेश शाह ने अपनी जीत के बाद सभी जनप्रतिनिधियों और जनता का आभार व्यक्त किया और जिले की प्रगति के लिए टीम भावना से काम करने का वादा किया। निर्विरोध निर्वाचन ने जिले में राजनीतिक एकता और सकारात्मक माहौल का संदेश दिया है। अब जनता को इन दोनों नेताओं से जिले के विकास कार्यों में तेजी और नई पहल की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here