उपाध्यक्ष बने कांग्रेस के अग्नू राम कुमेटी
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत मोहला में गुरुवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में भाजपा की गेंद कुंवर ठाकुर और कांग्रेस की कीर्तिकला नेताम ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।
चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गेंद कुंवर ठाकुर ने 8 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कीर्तिकला नेताम को 7 मत मिले। इस तरह भाजपा की गेंद कुंवर ठाकुर जनपद पंचायत मोहला की नई अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
निर्वाचन के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष नम्रता सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने विजयी प्रत्याशी को फूल-माला पहनाकर बधाई दी।
वहीं, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के अग्नु राम कुमेटी ने अपनी जीत दर्ज की। इस चुनावी प्रक्रिया के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों ने जनपद पंचायत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
निर्वाचित अध्यक्ष गेंद कुंवर ठाकुर और उपाध्यक्ष अग्नु राम कुमेटी को समर्थकों ने बधाई दी और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।



