थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही अटल आवास पेण्ड्री में किया गया एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही
👉🏾 03 आरोपीयों को भेजा गया जेल।
👉🏾 आरोपीयों के कब्जे से 03.518 किलो ग्राम गांजा किमती 45000रू किया गया जप्त।
👉🏾 तीनो आरोपी है आदतन अपराधी जो पूर्व में भी जा चूके है सलाखों के पीछे।
घटना का सक्षित विवरण इस प्रकार है कि, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक द्वारा जिले में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी लालबाग प्रशिक्षु भा0पु0से0 ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में दिनांक घटना समय 18.03.2025 को मुखबीर की सूचना पर हमराह स्टॉफ गवाहान, के रवाना होकर पेंड्री अटल आवास ब्लाक न 19 म०नं० 5 में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। रेड कार्यवाही में मुखबीर के बताये अनुसार कामरान मुगल. ईजराईल मुगल, करीम मुगल से कुल वजन 03.518 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 45000 रू है। आरोपी 1. कामरान मुगल पिता इजराईल मुगल उम्र 26 साल साकिन पेन्ड्री अटल आवास ब्लाक 19 म० नं० एफ 05, थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 2. ईजराईल मुगल पिता रमजान मुगल उम्र 58 साल सा० पेंड्री अटल आवास ब्लाक नं० 19 थाना लालबाग 3. करीम मुगल पिता ईजराईल मुगल उम्र 26 साल सा० ब्लाक न० 19 अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग का कृत्य धारा 20-बी. एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से मौके पर गवाहों के समक्ष कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरी0 हृदयशंकर पटेल, प्र0आर0 प्रभात तिवारी, आर0 राजकुमार बंजारा कमल किशोर यादव, राकेश ठावरे , राकेश घ्रुर्वे, फागु साहू, महिला आर. अनुपमा चंद्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही।



