Home छत्तीसगढ़ गीता के सार व यदुवंशी संस्कृति समाज को आगे बढ़ाने में...

गीता के सार व यदुवंशी संस्कृति समाज को आगे बढ़ाने में सहायक – शाहिद भाई…

59
0

आलीखूंटा में सर्किल स्तरीय कोसरिया यादव सम्मेलन संपन्न

राजनांदगांव (दावा)। सिंगदई सर्किल कोसरिया यादव समाज का सम्मेलन एवं गीता जयंती समारोह ग्राम आलीखूंटा में सम्पन्न हुआ समापन समारोह में बतौर अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के महामंत्री एवं लोकसभा राजनांदगांव प्रभारी शाहिद भाई अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष मन्ना यादव विशेष अतिथि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन शामिल हुए।

अतिथि की आसंदी से समारोह को संबोधित करते हुए शाहिद भाई ने कहा कि महाभारत के महासमर में भगवान श्री कृष्ण जी ने गीता का जो संदेश रणभूमि से दिया था उसके प्रत्येक श्लोक के सार हम सब के जीवन में आज भी प्रासंगिक है जिसका अनुसरण करने से हमारा मानव जीवन धन्य होता है इसी प्रकार यादव समाज का एक समृद्ध सांस्कृतिक सामाजिक पहचान है एकता और भाईचारा जो समाज के कार्यों में हम सबको देखने को मिलता है आज इस आयोजन के माध्यम से जहां समाज के प्रतिभावान बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी वहीं समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें जीवन में और अग्रसर होने को प्रोत्साहन देने का अवसर है इस आयोजन में उपस्थित जन समुदाय की उपस्थिति से यह साफ नजर आ रहा है कि यादव समाज पूरी तरह से एकजुट है समाज के इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने से समाज की जागरूकता का संदेश भी जाता है मैं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं कि वे सामाजिक कार्य में निरंतर लगे रहें अध्यक्षीय संबोधन में मन्ना यादव ने कहा कि हमारे समाज को और आगे बढ़ाने की जरूरत है और यह कार्य हम सबको ही करना है।आयोजन को सफल करने में मुख्य रूप से जिला युवा यादव संगठन अध्यक्ष हरीश यादव, जिला सचिव सेवती यादव, कोषाध्यक्ष विजय यादव,शहर अध्यक्ष सूरज यादव, सर्किल अध्यक्ष विशाल यादव, भगवान दास यादव, मनोज यादव, बलराम यादव, विश्वनाथ यादव, महेश यादव, धन्ना यादव, लालचंद यादव, संतोष यादव सहित स्वजातीय बंधुओं का योगदान रहा। आयोजन में उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आयोजन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here