आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर स्कैम सेंटर में बैठकर लोगों से करती थी ठगी
राजनांदगांव । शहर की पुलिस द्वारा मिशन सायबर सुरक्षा के तहत अंतरराज्यीय सायबर ठग को अहमदाबाद गुजरात से धर दबोचा गया। बता दें कि पूर्व में भी पुलिस द्वारा अंतराज्यीय सायबर ठग गिरोह को 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्तमान में पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर स्कैम सेंटर में बैठकर भारतीय लोगों से ठगी करती थी। बताया गया है।
साइबर ठगों के गिरोह द्वारा स्कैम सेंटर में शादी डांट काम, प्लेटफर्म एवं अडानी ग्रुप, ष्टढ्ढस्ष्टह्र, ष्टह्रस्ञ्जष्टह्रक्क, ॥स्क्चष्ट आदि फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी एवं ऑनलाईन जॉब व टास्क के नाम से भारतीयों के साथ ठगी किया जाता था। उक्त गिरोह द्वारा पूरे भारत देश की विभिन्न राज्यों के लोगों से करीब 10 करोड़ रूपये की ठगी गई है। पुलिस ने आरोपियोंं के कब्जे से 1 नग एप्पल मोबाईल सेट जप्त की है। आरोपियां का नाम- सानिया प्रसन्ना शाह पिता प्रसन्ना शाह उम्र-28 वर्ष निवासी विंग-सी-3202 वाधवा एटमोसफियर फेस-01 गोरेगांव मुलूंड लिंक रोड मुलूंड वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार विगत 23 जनवरी को प्रार्थी रूपेश साहू संचालक च्वाईस सेंटर स्टेशन रोड निवासी लखोली ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके बैंक ऑफ बड़ोदा स्थित बैंक खाता में दिनांक 22.12.2024 को आशुतोष शर्मा के द्वारा धोखाधड़ीपूर्वक कही से ठगी गई रकम कुल 90 हजार रूपये को मंगाने से प्रार्थी का उक्त बैंक खाता फ्रीज हो गया है। प्रार्थी की सूचना पर आरोपी आशुतोष शर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 33/25 धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी) आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
इस पर कड़ी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेन्द्र सिंह एवं प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश करने हेतु टीम गठित किया गया। पुलिस टीम द्वारा सर्वप्रथम आरोपी आशुतोष शर्मा से कड़ाई से पूछताछ की गई। आशुतोष शर्मा के कथन के आधार पर मामले में 3 आरोपी श्रेणिक कुमार सांघवी पिता नरेश भाई सांघवी उम्र 24 साल, निवासी 204/सी राजारतन अपार्टमेंट कोसाम्बा रोड बिहाइन्ड श्रॉफ चाल वलसाड, गुजरात से एवं अन्य आरोपी शुभम तिवारी पिता अवधेश तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी रामनगर, डोंगरगढ़ को तथा दीपक नरेडी पिता गणेश नरेड़ी, उम्र 27 साल, निवासी ग्राम बसंतपुर, पुलिस चौकी मोहारा व रोहित महेश कुमार वीरवानी पिता महेश कुमार सजनमल वीरवानी उम्र 32 वर्ष, निवासी जोगेश्वरी वेस्ट पटेल स्टेट रोड लोधा युनिका बिल्डिंग 20 वां मंजिल मकान नं 2006 वेस्ट अंधेरी मुंबई को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध पृथक से धारा 319, 317 (4), 112, 61 बीएनएस व धारा 66 (सी) आई.टी.एक्ट जोडी गई है।
गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं चारों आरोपी
पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त चारों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी श्रेणिक व रोहित वीरवानी के मेमोरण्डम कथन एवं साक्ष्यों के आधार पर विदेश स्थित स्कैम (ठगी) सेंटर में जाकर ठग गिरोहों के साथ सक्रिय रहकर ठगी हेतु विभिन्न बैंक खाता कीट व रजिस्टर्ड सीम कार्ड प्रोवाइड कराने, ठगी करने में गिरोह का सहायता करने एवं उन्हीं भारतीय रकम से क्रिप्टोकरेंसी- स्ष्ठञ्ज(.स् ष्ठह्ररुरु्रक्र ञ्जश्वञ्ज॥श्वक्र) खरीदकर वापस विदेश साइबर ठगों को पहुंचाने में मदद करने का काम करने वाले आरोपी अल्केष कुमार प्रेमजी भाई मांगे को 21 मार्च को पुणे से गिरफ्तार किया गया था।
प्रकरण में कॉल सेंटर में बैठकर फोन कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय लोगों को ठगी करने वाली एक अन्य महिला ठग सानिया प्रसन्न शाह के अहमदाबाद आने की सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली से निरीक्षक योगेश कुमार पटेल एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक बसंत राव, आरक्षक प्रख्यात जैन व महिला आरक्षक पार्वती कवंर की संयुक्त टीम द्वारा अहमदाबाद जाकर उक्त महिला आरोपी को अहमदाबाद एयरपोर्ट से 1 मई को गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमांड पर लेकर शनिवार 3 मई को न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में अब तक 06 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।



