Home समाचार डोंगरगढ़ रोपवे पर जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल, भविष्य में सुधार हेतु...

डोंगरगढ़ रोपवे पर जिला प्रशासन की सकारात्मक पहल, भविष्य में सुधार हेतु दिशा निर्देशित किया…

75
0

डोंगरगढ़(दावा)। आज
कलेटर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने
रोपवे का निरीक्षण किया गया।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं विभिन्न
विभागों के अधिकारियों की
उपस्थिति में संबंधित बैठक
आयोजित की गई। जिसमें रोपवे
संचालन एवं यात्री सुविधा को लेकर विस्तृत विचारविमर्श
हुआ। कलेटर ने रोपवे से यात्रा कर स्वयं
अनुभव प्राप्त किया तथा मंदिर में दर्शन भी किए। उन्होंने
रोपवे के संचालन की सराहना करते हुए इसे एक
महत्वपूर्ण धार्मिक व पर्यटन कड़ी बताया। साथ ही
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए
भविष्य में आवश्यक तकनीकी सुधार हेतु एनआईटी
रायपुर से निरीक्षण कराने का निर्देश दिया। बैठक में
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तालमेल बनाकर कार्य
करने के निर्देश दिए तथा जल्द
ही रोपवे संचालन को और
अधिक प्रभावी बनाने की
योजना पर बल दिया। साथ ही,
रोपवे के संचालन को
पर्यावरणीय एवं संरचनात्मक
दृष्टिकोण से संतुलित रखने का
सुझाव भी दिया।इस बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष
मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनील गट्टानी, सहमंत्री बबलू
शांडिल्य, ट्रस्टी प्रकाश बिंदल के साथ ही रोपवे संचालन
कंपनी के डायरेटर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व),
थाना प्रभारी डोंगरगढ़, विद्युत विभाग, वन विभाग,
पी.डलू.डी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।रोपवे ट्रस्ट
समिति ने जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए
विश्वास जताया कि यह पहल रोपवे की गुणवाा एवं
श्रद्धालुओं की सुविधा को नई ऊँचाई प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here