Home छत्तीसगढ़ महापौर मधुसूदन यादव का बजट असरकारी एवं उपयोगी – योगेश बागड़ी…

महापौर मधुसूदन यादव का बजट असरकारी एवं उपयोगी – योगेश बागड़ी…

117
0

राजनांदगांव (दावा)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष (आर्थिक प्रकोष्ठ) एवं व्यापारी योगेश बागड़ी ने नवनिर्वाचित महापौर मधुसूदन यादव की तीसरी पारी के पहले बजट को बहुत ही असरकारी एवं उपयोगी बताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री यादव अपने अनुभव एवं कार्य कुशलता से बजट में घोषित योजनाओं को अपने कार्यकाल में ही जरूर पूरा कर लेंगे।
शहर में सर्वसुविधायुक्त 2000 सीट वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण एवं दिग्विजय स्टेडियम में 50 लाख रुपए के ओपन जिम के निर्माण की घोषणा शहर के लिए एवं खिलाडिय़ों हेतु मील का पत्थर साबित होगा। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नालंदा परिसर का निर्माण एवं एक नया गौरवपथ सहित कई महत्वपूर्ण सडक़ों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यकरण का प्रस्ताव सराहनीय है। शहर के मध्य से होकर गुजरने वाले फ्लाई ओवर के नीचे के स्थान को कुछ इनडोर खेलों हेतु उपयोग करने एवं उनका सौंदर्यीकरण कर उन्हें बहुत ही कम लागत में अधिक उपयोगी बनाया जा सकता है। सुगम व्यापार हेतु होलसेल मार्केट की संरचना करने की घोषणा भी व्यापारियों हेतु अच्छी पहल है। ट्रिपल इंजन के महापौर एवं उनकी क्षमताओं से इस बजट में घोषित लगभग सभी योजनाओं को आने वाले समय में पूरा कर लिया जाएगा ऐसा विश्वास शहरवासियों को है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here