Home छत्तीसगढ़ जलाल बाग में उर्स शांतिपूर्वक संपन्न…

जलाल बाग में उर्स शांतिपूर्वक संपन्न…

117
0

अध्यक्ष इरफान शेख ने पुलिस बल को दिया धन्यवाद

राजनांदगांव (दावा)। शहर में पार्रीनाला जीई रोड स्थित सैय्यद जलालुद्दीन शाह की दरगाह में चार दिन उर्स का शानदार आयोजन किया गया। उर्स कमेटी के सदर मोहम्मद इरफान शेख ने उर्स के अमन चैन के साथ संपन्न होने पर पुलिस बल सहित समस्त सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया।
ज्ञात हो कि हजरत बाबा सैयद जलालुद्दीन शाह र.अ (पार्री नाला) राजनांदगांव का विगत दिनों उर्स संपन्न हुआ। जिसमे पुलिस विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उर्स के समापन होने के बाद दरगाह कमेटी के सदर एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजनंदगांव के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा एसपी मोहित गर्ग, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी यीशु अग्रवाल, एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक एव बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनको धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर मो. इरफान शेख के साथ मनोज अग्रवाल, नरेश रामटेके, हेमंत राजपूत, अफजल खान, जहीर अब्बास, इमरान बीबा, हैरी जोसेफ, जुनैद बडग़ुजर, नदीम बडग़ुजर, भूरू बडग़ुजर, रिजवान बडग़ुजर, अफसर खान, शानू, समीर, बशीर खान, इरफान खान, तबरेज खान, अरशद अली, राहुल भोईर, असलम खान, इस्माइल खान यासिनी, मुस्ताक खान, सूफियान खान, शानू हैदर जोया, राजिक खान, वसीम खान, कलाम खान, मजहर खान, समीर खान, शकील रिजवी, इरफान हनफी, मोहसिन कुरैशी सहित दरगाह कमेटी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here