Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने घर व आसपास पौधे लगाने...

राजनांदगांव : विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने घर व आसपास पौधे लगाने को लेकर महापौर ने की नागरिकों से अपील…

86
0

राजनांदगांव । पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को अपने-अपने घर व आसपास रिक्त भूमि पर पौधे लगाने का संकल्प लेने महापौर मधुसूदन यादव ने नगरवासियो से अपील की है। उन्होंने एक पेड़ मॉ के नाम लगाकर परिवार को वृक्षारोपण से जोडने की अपील की है।

महापौर ने अपील करते हुए कहा कि आज के इस औद्योगीकरण एवं शहरीकरण के युग में पौधे लगाने की नितांत आवश्यकता है। क्योंकि इसके कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और कटाई के अनुपात में वृक्ष नहीं लगाये जा रहे है। जिससे हमारा जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में आक्सीजन की कमी के कारण हमने अपनों को खोया है। ये हमारे लिए सबसे बड़ा सबक है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हम सब अपने घर, आंगन व घर के आसपास एक पौधे लगाये एवं अपने बच्चों को भी प्रेरित करे। ताकि भविष्य में उन्हें इस प्रकार की परेशानी न उठानी पडें। उन्होंने कहा कि शासन ने वृक्षारोपण को परिवार से जोडऩे एक पेड़ मॉ के नाम से लगाने अभियान चलाया है। जिसका अर्थ परिवार के सभी लोग पेड़ को मॉ की तरह सम्मान देकर उसकी देख-रेख करे। जिससे वृक्ष मॉ की तरह खड़ा होकर हमे आक्सीजन प्रदान करें।

महापौर ने कहा कि शहर को हरा-भरा करने एवं स्वच्छ वातावरण निर्मित करने निगम द्वारा विगत 5-6 वर्षो से लगातार शहर में वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसके तहत शहर में सडक़ किराने, डिवाईटर, फ्लाई ओव्हर के नीचे, वार्डो एवं कालोनी में, शासकीय संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं के अलावा अन्य रिक्त क्षेत्रों में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये गये है। रोपित पौधो को प्रतिदिन संरक्षित किया जा रहा है। जिनमे से लगभग 90 प्रतिशत पौधे जीवित है और अधिकांश पौधे वृक्ष का रूप ले लिये हैै। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आज के इस भाग-दौड़ के युग में सुकुन एवं स्वच्छ वातावरण के लिए पौधे जरूर लगाए। इसके लिए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर 5 जून को कम से कम एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का हम सब संकल्प ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here