Home छत्तीसगढ़ सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ASP आकाश राव गिरीपूंजे शहीद,...

सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ASP आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, कई पुलिसकर्मी घायल….

95
0

सुकमा : छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों में खलबली मची हुई है. मुठभेड़ में उनके कई बड़े लीडर के मारे जाने के बाद अब वे कायराना हरकतों को अंजाम देने लगे हैं. सुकमा से सोमवार को बुरी खबर सामने आई है. नक्सलियों के बिछाये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से हुए ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए. इस ब्लास्ट में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी चपेट में आए हैं, जिनका इलाज जारी है.

सूत्रों के मुताबिक अतिरिक्त एसपी आकाश राव क्षेत्र में पैदल गश्त पर थे. यह गश्त 10 जून को प्रस्तावित भारत बंद को ध्यान में रखते हुए की जा रही थी, जिसे भाकपा (माओवादी) ने बुलाया है. इस दौरान कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED की चपेट में आने से जबरदस्त विस्फोट हुआ और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. कोंटा टीआई सोनल गवला और एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर भी घायल हुए.

विस्फोट के तुरंत बाद घायल अधिकारियों और जवानों को कोन्टा अस्पताल लाया गया. इस दौरान अन्य घायल जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट है और नक्सली गतिविधियों की आशंका के चलते अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है.

वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में दीं अपनी सेवाएं

आकाश राव गिरपून्जे (42 वर्षीय), रायपुर जिले के निवासी थे और 2013 बैच के सीधी भर्ती डीएसपी थे. वे वर्ष 2024 से कोन्टा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे. वे छत्तीसगढ़ पुलिस के सबसे साहसी योद्धाओं में से एक थे, जिन्होंने मानपुर-मोहला और सुकमा जैसे वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here