Home छत्तीसगढ़ रेत माफिया ने चलाई गोली… 3 ग्रामीण घायल : अवैध खनन रोकने...

रेत माफिया ने चलाई गोली… 3 ग्रामीण घायल : अवैध खनन रोकने को लेकर मोहड़ में विवाद, इलाके में तनाव

74
0

राजनांदगांव (दावा)। शहर से लगे ग्रामीण वार्ड क्र. 49 मोहड में रेत चोरी को लेकर देर शाम मामला काफी गरमाया रहा। बताया जा रहा है कि गांव में देशी कट्टा निकल गई और फायर भी कर दिया गया। शहर में पहली बार हुई इस तरह की घटना गांव वाले और भी बौखलाए हुए हैं। रेत चोरी करने वालों के खिलाफ ग्रामवासियों का पारा के चढ़ा हुआ है। बताया जाता है कि गांव के लोगों को शिवनाथ नदी से अवैध रेत उत्खनन की जानकारी मिलते ही रेत चोरी करने वाले लोगों को घेर लिया गया और उन्हें सजा देने के लिए उद्यत हो गए थे इस दौरान जेसीबी के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन करने वाले ठेकेदार ने अपने पास रखें कट्टे से गोली चला दी जो लोगों की भीड़ में खड़े गांव के युवक रोशन मंडावी पिता बेनूराम उम्र 22 वर्ष के गले को छूते हुए निकल गई। इससे उसके गले में चोट आई है। उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु हास्पीटल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को शिवनाथ नदी से अवैध रूप से रेत चोरी करने के लिए छह-सात लोग बाहर से आए हुए थे। जिन्हें गांव वालों द्वारा पकड़ लिया गया। वहीं जेसीबी मशीन भी जब्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही बसंतपुर टीआई एमन साहू दल-बल के साथ वहां पहुंच गये और उन लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन गांव वालों ने पुलिस की गाड़ी रोक दी। उनका कहना था कि ये रेत चोरी करने वाले गांव में आकर इस प्रकार से हिम्मत की है, इसलिए इन्हें सजा गांव वाले ही देंगे।
पार्षद संजय रजक पर रेत माफिया के साथ संलिप्तता का लगा आरोप
बुधवार देर शाम मोहड़ वार्ड में हुए उक्त बवाल में गांव वालों का सीधा आरोप है कि वार्ड पार्षद संजय कुमार रजक ने रेत चोरी करने वालों को बुलाया है। इनकी ही शह से रेत माफिया नदी से जेसीबी मशीन के माध्यम से रेत निकाल रहे हैं। पकड़े जाने पर सरगना द्वारा कट्टा निकालकर फायर कर दिया गया। जिससे लोग और भी भडक़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ लोग लगातार रेत चुरा रहे थे। इसके पीछे एक स्थानीय पार्षद और खनिज विभाग का हाथ बताया जा रहा है।
इधर पार्षद संजय का कहना है कि वे वस्तुस्थिति से परिचित होने गांव के वरिष्ठ व्यक्ति लालाराम साहू को मौके पर लेकर गये थे जिनके द्वारा समझाईश दी जा रही थी, लेकिन भीड़ काफी उग्र हो गई। बताया जाता है कि पार्षद सहित रेत चोरी करने वालों को पुलिस ने थाने लाकर बिठा लिया गया है। घटना के चलते गांव में बवाल होने की जानकारी मिलते ही महापौर मधुसूदन यादव भी घटना स्थल पर पहुंचे हुए थे। इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार भी वहां पहुंचे होने की जानकारी मिली है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव के व्यक्ति जुम्मन लाल चंद्राकर ने बताया कि रेत माफियां गांव के लोगों को गोली मारकर भाग जाते हैं। ऐसा थोड़ी चलेगा। गांव के लोग कसार गार्डन में घुमाने-फिरने जाते हैं, इस पर उन्हें पता चला। इसी तरह किसान नेता मदन साहू ने बताया कि रेत माफियां द्वारा नदी से रेत निकाल रहे थे। मना करने गए तो गोली चला दी है। गोली चलने से चार लोगों को चोटें आई हैं।

 

मोहड़ पहुंचे एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि घायल लोगों को इलाज के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
– राहुल देव शर्मा एएसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here