Home छत्तीसगढ़ मेडिकल कॉलेज जाने वाले सर्विस रोड से जनता को राहत मिलेगी –...

मेडिकल कॉलेज जाने वाले सर्विस रोड से जनता को राहत मिलेगी – डॉ. रमन सिंह….

31
0

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सांसद संतोष पांडे ने लिखा पत्र

राजनंदगांव (दावा)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह लगातार शहर की समस्याओं के लिए सतत् प्रयत्नशील रहते हैं। जैसे ही मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग में दुर्घटनाओं की संख्या बड़ी, तुरंत ही डॉ. रमन सिंह ने इस पर संज्ञान लेते हुए समय की मांग को देखते हुए इस विषय पर गंभीरता से प्रयास शुरू कर दिया।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस विषय पर तत्काल ही स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया है। पत्र के तहत डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आरके नगर चौक और मेडिकल कॉलेज चौराहा के पास पिछले कुछ वर्षों में सडक़ दुर्घटनाओं में बहुत जनहानि हुई है। अभी हाल में ही मेडिकल कॉलेज के पास नेशनल हाईवे में मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर का भी सडक़ दुर्घटना में निधन हो गया। इन घटनाओं को दुखद बताते हुए डॉ. रमन सिंह ने अटल बिहारी वाजपई मेमोरियल मेडिकल कॉलेज पेंड्री से आरके नगर चौक तक के दोनों तरफ सर्विस रोड बनाने की मांग की है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शहर अब विस्तारित हो रहा है। शहर के नागपुर दिशा की ओर मेडिकल कॉलेज एवं बर्फानी धाम और अन्य रहवासी कालोनियां तेजी से बढ़ गई है। इस ओर 2 से 3 प्रसिद्ध स्कूल और हजारों बच्चों के लगातार आने-जाने से आवागमन तेजी से बढ़ा है, इसलिए सर्विस रोड बनाने की मांग की गई है। इस मांग के पूरी होने से शहर की जनता को राहत मिलेगी। इस प्रमुख समस्या पर सांसद संतोष पांडे ने भी परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखा था और मांग की थी की सर्विस रोड बनाने से मेडिकल कॉलेज जाने वाली जनता को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here