Home क्रांइम राजनांदगांव: कल्याणी इस्पात कंपनी में मजदूर की हत्या : काम के दौरान...

राजनांदगांव: कल्याणी इस्पात कंपनी में मजदूर की हत्या : काम के दौरान नाराज साथी ने लकड़ी से मारा, सिर-हाथ पसली में गंभीर चोट से गई जान…

67
0

भागने की फिराक में था आरोपी, सोमनी पुलिस ने धरदबोचा

राजनांदगांव (दावा)। सोमनी थाना क्षेत्र के एक ही फेक्ट्री में काम करने वाले लोगों के बीच गलत तरीके से तार बांधने को लेकर डांट-डपट ने ऐसा रुख अख्तियार कर लिया कि एक कर्मी ने दूसरे की लकड़ी के पाटे से पीट-पीट कर उसकी जान ले ली।

सोमनी थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक चंदन कुमार एवं आरोपी भीष्मदेब दोने पश्चिम बंगाल के रहने वाले है जो निर्माणाधीन कल्याणी इस्पात कंपनी लिमिटेड कोपेडीह में लोहा सरिया सेंट्रींग तार बांधने का काम करते है। रविवार 15 जून को आरोपी गलत तरीके से सेंट्रींग तार बांध रहा था, तब मृतक आरोपी को फटकार लगाकर सही तरीके से तार बांधने के लिए कहा तो दोनो के बीच इस बात को लेकर वाद विवाद हो गया। उसी दिन शाम को मृतक व आरोपी अलग-अलग अंजोरा शराब भटठी जाकर शराब पीये ।आरोपी भीष्मदेब शराब पीकर पहले अपने क्वाटर में आया गया था रात्रि करीबन 8:30 बजे मृतक भी अपने क्वाटर में जाने के लिए आरोपी के क्वाटर के सामने से जा रहा था जिसे देख कर आरोपी दोपहर में हुई विवाद के रंजिश से क्वाटर के सामने पडे लकडी के बाटम (बत्ता) से हत्या करने की नीयत से मृतक के सिर, हाथ, पसली में मारपीट कर गंभीर चोट पहूचाया। जिसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां ईलाज के दौरान मृतक चंदन की मृत्यु हुई है जिस पर थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 135/2025 धारा 103 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर प्रकृति का होने से इसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। बाद में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहूल देव शर्मा के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में आरोपी कुछ पता तलाश हेतु सोमनी पुलिस की टीम गठित कर आरोपी भीष्मदेब सिंघाजो दीगर राज्य पश्चिम बंगाल का है भागने के फिराक में था। जिसे मुखबीर सूचना पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जो मृतक चंदन कुमार को गत 15 जून को सही तरीके से सेंट्रींग तार बांधने के लिए डांटने फटकारने की बात को लेकर रंजिश रखते हुए हत्या करना कबूल किया। जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी भीष्मदेब सिंघा पिता हराधन सिंघा उम्र 35 साल निवासी दक्षिण काशिम नगर थाना महिंसादल जिला पूर्बा मदनीपुर पश्चिम बंगाल हाल पता – कल्याणी इस्पात कंपनी कोपेडीह का क्वाटर थाना सोमनी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे ज्युडिशियल रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here