Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव:मोहड़ गोलीकांड से पीडि़त लोगों से मिलने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल….

राजनांदगांव:मोहड़ गोलीकांड से पीडि़त लोगों से मिलने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल….

85
0

राजनांदगांव (दावा)। रेत के लिए कुछ अपराधिक तत्वों ने मानवता को भी शर्मसार कर दिया। कुछ ही दिनों पहले राजनांदगाव विधानसभा के ग्राम मोहड़ में रेत चोरी करने पहुंचे रेत तस्करों के द्वारा रेत चोरी का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों के विरोध करने पर किराये के गुंडों के माध्यम से गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। जो की अत्यंत निंदनीय कृत्य है। आज भाजपा के जिलाअध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के साथ पुरी भाजपा की टीम के साथ मोहड़ पहुंचकर पीडि़तों का हाल जाना और उन्हे न्याय दिलाने हेतु आश्वस्त किया। कोमल सिंह राजपूत ने कहा की इस क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह है इस घटना के किसी भी दोषी को बक्सा नहीं जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों पर निलंबन की गाज पहले ही गिर चुकी है। शेष जो भी लोग बचे हुए है। उन पर भी लगाम कसी जायेगी और उन पर ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी कि इस घटना की पुनरावृति के पहले ऐसे तत्व सौ बार सोचेंगे। राजनांदगाव संस्कारधानी है, इस तरह के कृत्य से इसकी छवि धुमिल नहीं होने दी जाएगी।
मोहड़ के ही वरिष्ठ नेता ने बताया की अविभाजीत मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी। उस समय लगभग 25 वर्ष पूर्व भी इसी तरह का कृत्य किया गया था। उस समय कांग्रेसी सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई थी। वही कांग्रेसी मोहड़ की इस घटना में राजनीतिक रोटी सेकने पहुंच गए और घड़ीयाली आंसू का प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों के अनुसार कांग्रेस के जो भी लोग जांच दल के रूप में पहुंचे थे। उनमें से अधिकतर अपने शासनकाल में रेत से तेल निकालने के कार्य में ही लिप्त लोग थे। जनता सही गलत की पहचान करना जानती है। अब वह ऐसे भडक़ाऊ लोगों के बहकावे में नहीं आने वाली है। कांग्रेस की चाल चरित्र, चेहरा सभी पहचान चुके हैं। उक्त कार्यक्रम में पार्षद रवि सिन्हा, राजा माखिजा, मनोहर, डिलेश्वर साहू, संतोष निर्मलकर, संतोष साहू, अरूण साहू, मोहन सिन्हा, विजय राय, मोनू बहादुर सिंग, तरूण लहवानी, गोलु गुप्ता, सुमीत भाटीया, हकीम खान, दामू भुतड़ा, गितेश गुप्ता, सुरेश साहू, प्रविण शुक्ला, प्रखर श्रीवास्तव, सज्जन सिंह राजपूत, पिंटू वर्मा एवं ग्रामीणजनों में अलख चंद्राकर, फागुराम, धर्मेन्द्र चौहन, शिव निषाद, गणेशु, आनंद साहू, एवं अनेकों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here