सिवान (PM Modi in Bihar)। चुनाव माहौल से बिहार का सियासी पारा गर्म है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सिवान पहुंचे। यहां 10,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। साथ ही सभा को संबोधित भी किया।
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार के विकास कार्य गिनाए और लालू यादव के दौर के जंगलराज की याद भी दिलाई। पीएम मोदी ने कहा कि पंजा और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार की पलायन का प्रतीक बना दिया था।
अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरे में मेरी दुनिया के बड़े-बड़े समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। सारे नेता, भारत की तेज प्रगति से बहुत प्रभावित हैं। वो भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनते देख रहे हैं। और इसमें बिहार की निश्चित तौर पर बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में भी बड़ी भूमिका निभाएगा।
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने कहा, जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया। उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।
PM Modi In Bihar: सिवान में रैली का समीकरण
प्रधानमंत्री मोदी की रैली सिवान में रखे जाने के पीछे बड़ा कारण है। यहां से पीएम मोदी 24 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेंगे। मेरे बिहारी भाई-बहन कठिन से कठिन परिस्थिति में काम करके दिखा देते हैं।
वो कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करते। लेकिन, पंजे और लालटेन वालों ने मिलकर बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है।
इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई की गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई। अनेक चुनौतियों को पार करते हुए नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाई है।
मैं बिहार वासियों को विश्वास दिलाने आया हूं कि हमने भले बहुत कुछ किया हो, करते रहे हैं, करते रहेंगे। लेकिन इतने से शांत होकर रहने वाला मोदी नहीं है। मुझे तो अभी बिहार के लिए और भी बहुत कुछ करना है।
इसमें सिवान, गोपालगंज एवं सारण जिले से संबंधित विधानसभा क्षेत्र सम्मिलित है। प्रमंडल के चार संसदीय क्षेत्र पर एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का प्रतिनिधित्व हैं।



