Home क्रांइम कार्यपालन अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार: एसीबी टीम ने की कार्रवाई….

कार्यपालन अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार: एसीबी टीम ने की कार्रवाई….

103
0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। कार्यपालन अभियंता अजय कुमार ने ठेकेदार को काम दिलाने निविदा के पहले 2 लाख रुपये एडवांस देने की डिमांड की थी। जिसके बाद मामले की शिकायत एसीबी में की गई।

एसीबी की टीम ने साकेत कॉलोनी में स्थित कार्यपालन अभियंता के सरकारी क्वार्टर में राशि देते समय दबिश दी। इस दौरान टीम ने कार्यपालन अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

एसीबी की बड़ी कार्रवाई
वहीं लोरमी के बिजली विभाग में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। कनिष्ठ अभियंता को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि, कृष्ण कुमार गुप्ता ने नंदकुमार साहू से अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई न करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। बिजली ऑफिस से 300 मीटर दूर किराना दुकान के पास निजी वाहन में वह रिश्वत ले रहा था। इस दौरान एसीबी की टीम ने पकड़ लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here