एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक के
अध्यक्ष सचिन बघेल ने ढाबा सोसाइटी धान खरीदी केंद्र में किया वृक्षा रोपण
ढाबा सोसाइटी अध्यक्ष कृष्णा देवी श्रोती कार्यक्रम में हुई शामिल
राजनांदगांव । धान खरीदी केंद्रों को हरा भरा बनाने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल के द्वारा वृक्षारोपण महा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल के द्वारा वृक्षा रोपण की अपील की है। इस अभियान के अंतर्गत आज ढाबा सोसाइटी के मोहारा स्थित धान खरीदी केंद्र में वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया गया है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल के आतिथ्य एवं ढाबा सोसाइटी की अध्यक्ष कृष्णा देवी श्रोती की उपस्थिति में समिति अंतर्गत कृषक सदस्यों के द्वारा 25 वृक्षों का रोपण किया गया गया
मोहारा धान खरीदी केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल जी ,ढाबा सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा देवी श्रोती जी, मोहारा वार्ड पार्षद आलोक श्रोती,किसान नेता अलख चंद्राकर,भाजपा नेता रोहित चंद्राकर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज साहू,रामकुमार देवांगन, परशु प्रजापति,मोहन तिवारी,लक्ष्मण प्रजापति,सोहन प्रजापति,लक्की देवांगन,रूपेंद्र शर्मा, लेखु सिंहा,खेलन सोनकर,राजेंद्र सिन्हा,भागबली सिन्हा,समिति प्रबंधक हुपेंद्र देशमुख सहित समिति कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



