Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के संबंध में 4 जुलाई...

राजनांदगांव : पालना कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती के संबंध में 4 जुलाई तक दावा आपत्ति आमंत्रित…

35
0

राजनांदगांव। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (शहरी) द्वारा पालना कार्यकर्ता के 1 पद एवं पालना सहायिका के 5 पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों का खण्डस्तरीय मूल्यांकन समिति के निरीक्षण एवं परीक्षण पश्चात पालना कार्यकर्ता के 1 पद एवं पालना सहायिका के 4 पद हेतु वरीयता क्रम अनुसार प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक जारी किया गया है। जारी प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक के संबंध में दावा आपत्ति 4 जुलाई 2025 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) में कार्यालयीन समय में लिखित रूप में दर्ज करा सकते है।

उल्लेखनीय है कि ठाकुर प्यारे वार्ड क्रमांक 17 अस्मिता केन्द्र कलेक्टोरेट परिसर  के लिए पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका तथा रामकृष्ण नगर वार्ड क्रमांक 45, बसंतपुर वार्ड जिला हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री रविदास वार्ड क्रमांक 20 व वार्ड क्रमांक 19 के लिए पालना सहायिका पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिसमें वार्ड क्रमांक 19 में पालना सहायिका पद हेतु एक भी आवेदन पत्र प्राप्त नहीं होने के कारण पुन: आवेदन आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here