Home छत्तीसगढ़ आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को सम्मान, सफल किडनी ट्रांसप्लांट से बढ़ाया...

आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को सम्मान, सफल किडनी ट्रांसप्लांट से बढ़ाया प्रदेश का गौरव…

55
0

 

चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के तीन वरिष्ठ चिकित्सकों को साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

 

डॉ. नवीन राम दारुका एवं डॉ. आर. के. साहू को किडनी एवं मूत्र रोगों में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए तथा डॉ. अनुराग चंद्राकर को हड्डी एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में श्रेष्ठ सेवाओं के लिए छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर डॉक्टरों ने आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

डॉ. नवीन राम दारुका ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली, नियमित जांच और जल का संतुलित सेवन कर किडनी व मूत्र रोगों से बचा जा सकता है। वहीं डॉ. आर. के. साहू ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नशे की आदतों को किडनी की बीमारियों का प्रमुख कारण बताते हुए समय पर जांच और सावधानी की सलाह दी।

 

कार्यक्रम के दौरान एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई—आरोग्यम हॉस्पिटल में हाल ही में दो सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए गए हैं। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। दोनों मरीज अब स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हैं। हॉस्पिटल की टीम ने सीमित संसाधनों में भी उच्च तकनीक और कुशलता से यह कार्य कर दिखाया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में नई आशा का संचार हुआ है।

 

डॉ. अनुराग चंद्राकर को हड्डी एवं जोड़ों की सर्जरी में विशेषज्ञता के लिए सम्मान मिला। उन्होंने कई जटिल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी को सफलता से अंजाम दिया है, जिससे मरीजों को पुनः चलने-फिरने की स्वतंत्रता मिली है।

 

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान न केवल चिकित्सकों की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि आरोग्यम हॉस्पिटल की गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय सेवाओं की भी पहचान है।

 

समारोह में शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल निरंतर चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर, प्रदेश को स्वास्थ्य सेवा में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here