Home समाचार जिले के शहर में सडक़ों पर आवारा जानवरों के विचरण से  ...

जिले के शहर में सडक़ों पर आवारा जानवरों के विचरण से  होने वाली दुर्घटना एवं उसके समाधान ….

39
0

 

राजनांदगाँव जिले में सडक़ों पर आवारा जानवरों की समस्या एक बड़ी चुनौती बन गई है, जिससे दुर्घटनाओं और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ गया है, आवारा पशु में ज्यादातर संख्या कुत्तों की है उसके बाद गायों का नंबर आता है, सडक़ों पर आवारा पशुओं के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे जाम की समस्या होती है. आवारा पशु पार्कों और अन्य हरियाली वाले क्षेत्रों में घूमती हैं, जिससे पौधों और हरियाली को नुकसान होता है, आवारा पशुओं के कारण सडक़ दुर्घटनाएँ आम हो गई हैं, जिससे जानमाल का नुकसान हो रहा है. बीते सालों में ग्रामीण इलाकों में गायों को रखने के लिए गौठान की व्यवस्था की गयी थी, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण पशु सडक़ों पर विचरण करने मजबूर हैं ।

नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा आवारा पशुओं को पकडऩे और उन्हें गौशालाओं या कांजी हाउस में रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए, सडक़ों पर आवारा पशु छोडऩे वाले मालिकों पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए और आवारा पशुओं की पहचान के लिए उन पर रेडियम बेल्ट और टैग लगाए जाने चाहिए । साथ ही लोगों को आवारा पशुओं (कुत्तों एवं गायों) को सडक़ों पर न छोडऩे के लिए जागरूक किया जाना चाहिए, पशु मालिकों को जिम्मेदारी से अपने पशुओं की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, सार्वजनिक स्थानों पर आवारा पशुओं के घूमने पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है । उम्मीद है हमारी मांगो पर आपके द्वारा समुचित सहयोग मिलेगा । आम आदमी पार्टी गोपाल साहू प्रदेश अध्यक्ष, भूपेश तिवारी लोकसभा अध्यक्ष, संजीत विश्वकर्मा संगठन मंत्री, राजेन्द्र सोनी, आरीफ भाईजान, मंगल सिंह राजपूत, मिहिर कुर्मी प्रदेश मीडिया प्रभारी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ।

८८३९९७७३२२

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here