Home समाचार राजनांदगांव: उज्जैन की तर्ज पर संस्कारधानी में निकलेगी महाकाल पालकी यात्रा…

राजनांदगांव: उज्जैन की तर्ज पर संस्कारधानी में निकलेगी महाकाल पालकी यात्रा…

74
0

सावन में शिव मय होने जा रहा राजनांदगांव शहर

राजनांदगांव (दावा)। आगामी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के साथ आषाढ़ की विदाई हो जाएगी, फिर 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। शिव जी के पावन महीने में सृष्टि का कार्यभार भगवान विष्णु, शंकर को सौंप देते हैं। जिसमें प्रत्येक सोमवार को महाकाल की पालकी यात्रा महाकाल के भक्तों द्वारा निकले जाने की भव्य तैयारी की जा रही है।
उक्त संबंध में महाकाल भक्त पवन डागा ने बताया कि संस्कारधानी राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, बोदला, पार्रीकला पालकी यात्रा राजनांदगांव शहर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण करेगी। इस दौरान एक से बढक़र एक बाजे गाजे की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें महाकाल के भक्त धार्मिक और पारंपरिक वेशभूषा धोती कुर्ता में नजर आएंगे। प्रथम यात्रा दिनांक 14.7.25 दिन सोमवार प्रारंभ नंदई हाट बाजार, नंदई चौक, इंदिरानगर चौक, बांसपाई पारा चौक, दुर्गा चौक, गांधी चौक, महाकाल चौक, आजाद चौक, गुड़ाखूँ लाइन, गोल बाजार, लक्ष्मी मंदिर, हमाल पारा में विश्राम, द्वितीय यात्रा दिनांक 21.०7.25 दिन सोमवार प्रारंभ क्लब चौक बसंतपुर, महामाया चौक, गांधी नगर, महेश नगर, कमला कॉलेज चौक, रेस्ट हॉउस मार्ग, प्रभात नगर, लालबाग सिंधु भवन में विश्राम, तृतीय सोमवार यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.०7.2025 ढाबा, शांतिनगर चिखली, स्टेशन पारा, गौरी नगर विश्राम। चतुर्थ सोमवार यात्रा ०4.०8.25 शाही पालकी यात्रा सिद्ध पीठ मां शीतला माता मंदिर, फौव्वारा चौक जमात पारा, महाकाल चौक, आजाद चौक, महेश पथ, लोहार पारा, माँ काली शक्ति पीठ, बस स्टैण्ड, भरकापारा विश्राम। पंचम सोमवार 11.8.25 मोहड, सिंगदई, हल्दी, सिंगोला, माँ भानेश्वरी मंदिर में मठपारा विश्राम। दिनांक 31.7.2025 दिन गुरुवार मोतीपूर, ममता नगर, तुलसीपुर, लेबर कालोनी, संगम चौक तुलसीपुर विश्राम करेंगे। गौरीनगर से भी भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here