Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: आस्था मूक-बधिर शाला परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण...

राजनांदगांव: आस्था मूक-बधिर शाला परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित…

105
0

एक पेड़ मां के नाम


राजनांदगांव चैम्बर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई एवं आस्था मूक बधिर शाला के संयुक्त तत्वावधान में आस्था मूक बधिर शाला में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पधारे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने शिरकत की , कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत उद्बोधन चेंबर के अध्यक्ष कमलेश बैद ने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स का कार्य व्यापारियों को संगठित कर कार्य करने के अलावा शासन, प्रशासन के साथ जुड़ कर सामाजिक स्तर पर भी कार्य कर रहा है। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने आस्था मूक बधिर शाला के अध्यक्ष महेंद्र सुराना से शाला की गतिविधियों को जाना और बच्चों के नृत्य कला की जमकर तारीफ की । कार्यक्रम में पधारे महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री खूबचंद पारख ने आस्था मूक बधिर शाला को परिवार स्वरूप बताया उनका कहना है कि मन की शांति के लिए आप आस्था का प्रयोग करें, जो कि एक परिवार की तरह संचालित हो रही है। वहीं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने शाला के बच्चों के हौसले की दाद दी, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र तो की योजना एक पेड़ मां के नाम का आह्वान किया, और इस शहर के दानदाताओं एवं संस्था संचालन कर्ताओं को कृतज्ञता व्यक्त की। मंच संचालन के माध्यम से आस्था मूक बधिर शाला के सचिव राजेश जैन ने समा बांधा तो वहीं दीप प्रावज्वलित में आस्था मूक बधिर शाला की सह सचिव निकहत परवीन ने सरस्वती वंदना गा कर सुरों की छठा बिखेरी।

संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घर घर में एक पेड़ मां के नाम लगाना, आस्था मूक बधिर शाला में फल दार पेड़ लगा कर संस्कार धानी की शोभा बढ़ाने में अपना योगदान दिया। जो कि इस सावन की हरियाली में सफल सिद्ध होता नज़र आ रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोमल सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद ढडा, ज्ञान चंद बाफना, हिमन धनवानी, विनोद बोहरा, संदीप, दीपक नवलखा हर्ष चितलांग्या, ललित भंसाली, रानू जैन, रवि सिन्हा, शिव अग्रवाल अरुण डुलानी, ऋषभ नाहटा ओम कांकरिया, भागचंद गिडिया, राजा मखीजा, विजय कांकरिया शेखर यादव पार्षद, आस्था के संरक्षक हेमंत तिवारी, सचिव राजेश जैन, सह सचिव निकहत परवीन, मीनू खंडेलवाल, राकेश शर्मा, विजय जोशी, नलिन कोठारी, संगीता अग्रवाल, शिव राठी, संगीता शुक्ला, सुधा पवार, मंजू रानी साहू मोना गोसाई, सदर पाटा ग्रुप, आस्था परिवार, चैंबर परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हो कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here