Home छत्तीसगढ़ दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सीआरसी...

दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर एवं सशक्त बनाने की दिशा में सीआरसी एक अद्भूत केन्द्र – पूर्व सांसद अभिषेक सिंह…

53
0

० सीआरसी ठाकुरटोला में दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगजन द्वारा मेला ‘पर्पल फेयर’ का किया गया आयोजन
० पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कार्यक्रम में हुए शामिल
० दिव्यांगजनों के प्रति समाज में रहे संवेदनशीलता एवं जागरूकता

राजनांदगांव (दावा)। दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला राजनांदगांव में आज दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगजन द्वारा मेला ‘पर्पल फेयर’ का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला देश, प्रदेश एवं विशेषकर राजनांदगांव के लिए महत्वपूर्ण केन्द्र है। भविष्य में प्रदेश के तमाम दिव्यांग बच्चे एवं बुजुर्गों के पुनर्वास, उपकरण तथा समय-समय पर उन्हें आधुनिक तकनीकों से अवगत कराने, उनके सम्मान, सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाने, उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक अद््भूत केन्द्र राजनांदगांव में है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस संस्थान का सदुपयोग करें। हर दिव्यांग तक शिक्षा एवं उपकरण पहुंचे तथा उनके प्रति समाज में संवेदनशीलता एवं जागरूकता रहे। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव में दिव्यांगजनों के लिए एक दूरदर्शी प्रयास करते हुए सीआरसी सेंटर प्रारंभ किया गया है। जहां उन्हें सम्मान के साथ-साथ आजीविका के लिए भी अवसर उपलब्ध हो रहे है। इस संस्थान में निस्वार्थ भाव से दिव्यांगजनों की सेवा की जा रही है। यहां ऐसे प्रशिक्षित एवं विशेषज्ञों के द्वारा दिव्यांगजनों को शारीरिक एवं मानसिक तरीके से मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। दिव्यांगजनों के सशक्त बनने से हमारा प्रदेश सशक्त बनेगा। उन्होंने पर्पल फेयर में लगाए गए सभी स्टॉल का अवलोकन किया तथा दिव्यांगजनों द्वारा बनाई गई खुबसूरत पेंटिंग एवं उनके हुनर की प्रशंसा की।

पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना ने कहा कि मक्के के दाने की पंक्तिबद्धता, संतरो की कलियों का अनुशासन, गुलाब की कलियों की व्यवस्था, मोर पंख की सुंदरता देखी होगी, इन सभी को मिलाकर समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला बना है। उन्होंने कहा कि खेलना और मुस्कुराना ईश्वर के हाथ में हैं और उनके बीच महकना इंसान के हाथ में है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन ईश्वर की देन है और हमें दिव्यांगजनों की सेवा करनी चाहिए। समाजसेवी बल्देव सिंह भाटिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सीआरसी) ठाकुरटोला की निदेशक श्रीमती स्मिता महोबिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयुष विभाग की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष विभाग की ओर से सभी को स्वास्थ्यवर्धक काढ़ा का वितरण किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। जिनमें चित्रसेन साहू, श्रुति गुप्ता, विवेक सोनी, देवसिंह अहिरे, हरिहर सिंह राजपूत, श्रव्य राजेश, राहुल कुमार, तरूण कुमार उईके, राकेश सिन्हा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, कोमल सिंह राजपूत, श्रीमती शारदा तिवारी, बल्देव सिंह भाटिया, सौरभ कोठारी, ऐश्वर्य ठाकुर, सुनील मूंदड़ा, सुनील बरडिया, हेमड्डत तिवारी, अम्लेंदु हाजऱा, संदीप ताम्रकार, अरूण भास्कर गुप्ता, गुणवंत साहू, जीएस भाटिया, चंद्रकांत लोहिया, कांति मौर्य, यश एवं विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे एवं नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here