Home छत्तीसगढ़ कल छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा एचएसआरपी नंबर प्लेट शिविर…

कल छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा एचएसआरपी नंबर प्लेट शिविर…

99
0

राजनांदगांव (दावा)। व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग से 31 जुलाई, गुरुवार को सिंधु भवन, लालबाग में व्यापारियों और आम जनता के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद और महामंत्री अरुण डुलानी ने बताया कि शासन के नए आदेशों के अनुसार 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों के लिए एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने सभी व्यापारियों और आम जनता से इस महत्वपूर्ण शिविर का लाभ उठाने का निवेदन किया है। जिससे वे अतिरिक्त शुल्क और समय बचा सकें। यह शिविर परिवहन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मोटर साइकिल के लिए 484 रुपये और कार के लिए 774 रुपये का शासन द्वारा निर्धारित शुल्क जमा कर नंबर प्लेट का ऑर्डर किया जाएगा। इस विशेष शिविर का उद्घाटन चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश संरक्षक खूबचंद पारख और पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मन्नूमल मोटलानी करेंगे। शिविर सिंधु भवन लालबाग में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आवेदकों को अपने वाहन की आरसी बुक और वाहन मालिक का आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here