राजनांदगांव (दावा)। राजनांदगांव शहर के गुजराती राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक शाला में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय शालेय चयन क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के तहत तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के बालक व बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. ममता गुप्ता (विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी, राजनांदगांव), संतोष देशमुख, घनश्याम साहू, राहुल साहू, सुश्री अनुसुईया साहू और सुश्री अंजली यादव द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में गुजराती स्कूल की छात्रा मिष्ठी सिन्हा का अंडर-14 बालिका वर्ग में चयन हुआ है। मिष्ठी के चयन पर संस्था की प्राचार्या सुषमा शुक्ला, उपप्राचार्या अर्पणा श्रीवास्तव, स्पोर्ट्स टीचर अनुसुईया साहू एवं सुधा साहू के साथ-साथ संस्था के अध्यक्ष विनय पटेल, सचिव सीए रूपम सोनछात्रा, कोषाध्यक्ष हिमांशु पटेल, कार्यकारिणी सदस्य सूरज बुद्धदेव और पीयुष पटेल ने हार्दिक शुभकामनाएं दी। शाला परिवार ने विकासखंड स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025 के सफल संचालन के लिए क्रीड़ा प्रभारियों को धन्यवाद भी दिया।



