Home छत्तीसगढ़ जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैंप का सफल...

जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कैंप का सफल आयोजन…

56
0

राजनांदगांव (दावा)। जिला दवा विक्रेता संघ द्वारा आज बुधवार ३० जुलाई को अवनीश मेडिकल रामाधीन मार्ग पर एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य वाहन मालिकों को हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। इस पहल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। कैंप को सफल बनाने में अतुल जैन का मार्गदर्शन और अनिल खंडेलवाल (छोटू भैया) का विशेष सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

जनहित के कार्यों में अग्रणी रहेगा दवा विक्रेता संघ
इस अवसर पर संघ के सचिव दशरथ प्रसाद शर्मा ने कैंप की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संघ के सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आरटीओ अधिकारियों का भी धन्यवाद किया। जिनके तकनीकी मार्गदर्शन और उपस्थिति से कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न किया जा सका। दशरथ प्रसाद शर्मा ने बताया कि जिला दवा विक्रेता संघ भविष्य में भी जनहित से जुड़े इस प्रकार के कार्यों के आयोजन के लिए तत्पर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here