रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव सट्टा ऐप के सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों को लेकर बड़ी टिप्पणी करते हुए ED/CBI को कोसा है। भूपेश बघेल ने पूछा X पर पोस्ट करते हुए सवाल किया है, “अब कौन दे रहा है संरक्षण ? केंद्रीय गृह मंत्री या छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ?” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कार्रवाई केवल बयान देने पर होगी या वास्तविक कार्रवाई होनी चाहिए।
बता दें कि, महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी, जिसमें दर्शाया गया हे कि प्रमोटर्स ने हवाला के जरिए प्रोटेक्शन मनी दी है। इसमें भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था। वहीं, CBI ने दिसंबर 2024 में FIR दर्ज की और मार्च-अप्रैल 2025 में छापेमारी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री को आरोपी नंबर 6 बनाया गया।
भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजनीतिक साजिश आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सट्टा ऐप पर कार्रवाई की थी, जबकि वर्तमान सरकार बिलकुल निष्क्रिय है।



