(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सीएम हाउस में मुलाकात की और उन्हें खैरागढ़ आने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा।। मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए आगामी 13 अगस्त को खैरागढ़ आगमन की सहमति दे दी है।
*13 अगस्त को खैरागढ़ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम*
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 अगस्त को खैरागढ़ पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।। इनमें नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण, नए जिले के लिए जिला अस्पताल एवं कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन प्रमुख हैं।
*तैयारियां हुई तेज*
सीएम के आगमन की आधिकारिक जानकारी मिलते ही प्रशासनिक एवं पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।। सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, कार्यक्रम स्थल की सजावट और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।।
*विक्रांत सिंह कर रहे हैं समन्वय*
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा खैरागढ़ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।। कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दे रहे हैं।।
*जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत ने की कलेक्टर व अधिकारियों के साथ विकासपरक बैठक*
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के समुचित विकास को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कलेक्टर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।। बैठक में सभी की सहभागिता से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और संस्थानों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।।
*गंडई में शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों का विस्तार*
बैठक में गंडई में नवोदय विद्यालय, नया आईटीआई और लाइवलीहुड कॉलेज की स्थापना पर विचार किया गया।। इससे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।।
*छुईखदान में कृषि और औद्योगिक पहल*
छुईखदान क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र, जल संसाधन विभाग कार्यालय, पान उद्योग केंद्र और टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया।। ये योजनाएं स्थानीय किसानों की आय और कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देंगी।।
अन्य क्षेत्रों में विशेष परियोजनाएं
बैठक में बकरकट्टा–साल्हेवारा क्षेत्र में ट्राइबल ट्रेनिंग सेंटर, पैलीमेटा क्षेत्र में पर्यटन स्थल का विस्तार, भंडारपुर–मुड़ीपार में कॉलेज स्थापना तथा खैरागढ़ में ऑडिटोरियम, बायपास, नालंदा परिसर और मल्टीस्पोर्ट स्टेडियम निर्माण की योजनाओं पर चर्चा हुई।।



