Home छत्तीसगढ़ हमारी पार्टी में परिवारवाद नहीं, लोकतंत्र मजबूत है, एक ही परिवार का...

हमारी पार्टी में परिवारवाद नहीं, लोकतंत्र मजबूत है, एक ही परिवार का नहीं चलता : सीएम विष्णु देव साय

61
0

खैरागढ़ के पिपरिया में हुआ जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में, अतिविशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह सहित प्रदेश के भाजपा नेताओं और मंत्रियों की मौजूदगी में हुआ आयोजन,
संगीत नगरी खैरागढ़ में प्रथम आगमन था, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का, हेलीपैड से भाजपा कार्यालय तक जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी की अगुवाई में बाईक रैली के साथ तिरंगा यात्र निकाली गई,

( यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : संगीत नगरी खैरागढ़ में के पिपरिया वार्ड में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला भाजयुमोर्चा के व्दारा हैलीपेड से लेकर कार्यालय तक निकाली गई तिरंगा यात्रा जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी के नेतृत्व में हैलीपेड से लेकर नवीन जिला भाजपा कार्यालय तक बाइक रैली से तिरंगा यात्रा निकाली गई। नवीन जिला भाजपा कार्यालय का मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण और पूजा अर्चना कर किया लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु विष्णु देव साय का काफिला नवीन जिला भाजपा कार्यालय पहुचा और उन्होंने ने ध्वजारोहण कर नवीन जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण किया गया।

उसके बाद पं.डाक्टर मंगलानंद झा के व्दारा नवीन जिला भाजपा कार्यालय भवन में विधि-विधान से पूजा अर्चना कराया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी अतिथि मंच पर पहुंचे। पिपरिया वार्ड में जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम बुधवार 13 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मौजूद रहें, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की, विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केसीजी जिले के प्रभारी मंत्री लखन देवांगन, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व विधायक कोमल जंघेल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष बिसेसर साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष टीके चंदेल,जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, जिला पंचायत केसीजी अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, खैरागढ़ जनपद अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, नगर पालिका खैरागढ़ अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, छुईखदान जनपद अध्यक्ष पुष्पा वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष लखनलाल साहू, विकेश गुप्ता, नगर पंचायत गंडई उपाध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार, शैलेन्द्र त्रिपाठी,सहित जिले व प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का भाजपा के सभी संगठनों के मोर्चा के व्दारा गज माला पहनाकर और भाजपा पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर मुख्य अतिथि की आशंदी से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मैं सर्वप्रथम खैरागढ़ की पावन भूमि पर बने जिला भाजपा कार्यालय भवन के लिए समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज ये एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए इसारो ही इसरो में कांग्रेस पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि हमारी पार्टी में परिवारवाद नहीं है और बल्कि हमारी पार्टी में मजबूत लोकतंत्र है, हमारी पार्टी पर एक ही परिवार का नहीं चलता और इसलिये एक चाय बेचने वाला भी हमारी पार्टी में प्रधानमंत्री बन जाता है। उन्होंने कहा कि ये पार्टी हमारी मां की समान है और हमारी पार्टी सिर्फ निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और हर क्षेत्र में सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ हमारी भाजपा सरकार काम कर रही है अंत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों को अब भव्य जिला भाजपा कार्यालय भवन मिल गया है और आज आप लोग यहां से अब प्रण लेकर जाओ कि अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से चुनाव जीतना है।। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साय ने कहा कि प्रदेश में 33 जिला पंचायत में से 32 जिला पंचायत में अध्यक्ष भाजपा के बने है और 49 नगर पालिका में 35 नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा के बनें है,वही 10 नगर निगम में भाजपा ने जनता के आशीर्वाद से महापौर पद पर कब्ज़ा किया है जिसका पूरा श्रेय समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है।

कार्यकर्ताओं के परिश्रम व संगठन के आशीर्वाद से इतना शानदार जिला भाजपा कार्यालय का भवन तैयार हुआ : डॉ. रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन के आशीर्वाद से ये इतना शानदार जिला भाजपा कार्यालय का भवन तैयार हुआ है, जिसकी मैं आप सभी कार्यकर्ताओ को बधाई देता हूं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं से हम लोग यही निवेदन करने आये है,कि आप सभी लोग एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करें। जिला भाजपा केसीजी का ये नया कार्यालय हम सभी का एक घर है : किरणसिंह देव अध्यक्षता कर रहें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि जिला केसीजी भाजपा का ये नया कार्यालय भवन हम सभी का एक घर है। उन्होंने खैरागढ़ में नये जिला भाजपा कार्यालय बनने पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि हमेशा आप लोग पार्टी के हित में काम करते रहें।

अगली बार आप लोग भाजपा को भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जिताएंगे, ये मुझे पूरी उम्मीद है : जामवाल
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने नवीन भाजपा कार्यालय के लिए समस्त भाजपा नेताओं को बधाई दी और कहा कि अगली बार आप लोग भाजपा को भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जिताएंगे ये मुझे पूरी उम्मीद है। उन्होंने नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय को लेकर कहा कि ये कार्य करने का सिफऱ् केंद्र नहीं बल्कि ये भाजपा कार्यकर्ताओं का एक मंदिर है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे जिला भाजपा केसीजी के लोकार्पण को लेकर कहा कि हम पहले राजनांदगांव के ही अंग थे, पर एक समय के बाद इसका विस्तार हुआ और सब जगह नया कार्यालय बना है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने निर्णय लिया कि सब जगह जिला भाजपा कार्यालय होना चाहिये और खैरागढ़ में अब ये शुभ भवन बन गया और आगे मानपुर मोहला में भी बनेगा।। सांसद संतोष पांडे ने कहा कि आज खैरागढ़ में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खैरागढ़ छुईखदान और गंडई के भाजपाईयों को विधिवत् रूप से समर्पित कर दिया है। स्वागत भाषण देते हुये जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू ने कहा कि बहुत प्रतीक्षा के बाद इस नवीन जिला में भाजपा कार्यालय बना है और ये आप सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही संभव हो पाया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रथम नगर आगमन पर उनके प्रति आभार भी जताया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत ने जताया आभार
जिला भाजपा केसीजी कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर अंत में जिला पंचायत केसीजी उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने मुख्यमंत्री सहित समस्त अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार जताया।।इस दौरान विक्रांत सिंह ने सर्वसुविधायुक्त नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय के भवन को समस्त कार्यकर्ताओं को समर्पित भी किया और कहा कि आज इस गौरवशाली पल के हम सभी साक्षी बन गये है।इस अवसर पर जिला भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।  कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहूं ने किया।। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री रामाधार रजक, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, पार्षद व सभापति रेखा विकेश गुप्ता, देविन कमलेश कोठले, विनय देवांगन, अजय जैन, मोनिका रजक, किर्ती वर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा,जिला पंचायत सभापति अरुणा राजू बनाफर, राकेश गुप्ता, अरविंद शर्मा अनुज देवांगन, कमलेश कोठले, नवनीत जैन, अनिल अग्रवाल,टिलेश्वर साहू, बिसेसर साहू, आलोक श्रीवास,ऋषभ सिंह ,भाजायुमो अध्यक्ष अनिश सिंह दादू, शौर्यादित्य सिंह, अंकित तिवारी,अय्युब सोलंकी,हर्ष वर्मा, संदीप वैष्णव, शिवांश बहादुर सिंह बाबा, यतीश साहू, भाजपा नेता पुष्पराज सिंह मोना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष हरप्रसाद वर्मा, मंडल भाजपा बाजार अतरिया अध्यक्ष देव कुमार सेन, पांडादाह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, अनूप वर्मा, संजय शर्मा , शैलेन्द्र मिश्रा, राजेश सिंह, राकेश ठाकुर, सहित हजारों की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here