Home छत्तीसगढ़ इस वर्ष 32 बच्चों को मिलेगा सिल्वर कॉइन : घम्मन साहू…

इस वर्ष 32 बच्चों को मिलेगा सिल्वर कॉइन : घम्मन साहू…

47
0

खैरागढ़ : घम्मन साहू अधिवक्ता व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा प्रतिवर्षानुसार 10 वीं और 12 वीं में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण टोलागांव के बच्चों को सिल्वर कॉइन देकर किया जाता है सम्मानित।
इस वर्ष 10वीं और 12वीं सहित 32 बच्चों को चांदी का सिक्का देकर करेंगे सम्मानित। घम्मन साहू के द्वारा सम्मान का यह 19 वां वर्ष है। टोलागांव की पावन माटी में जन्मे घम्मन साहू अधिवक्ता शिक्षा के प्रति बहुत ही सजग हैं।। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने उनकी प्रतिभा को निखारने इस तरह सम्मान को एक माध्यम के रूप में चुनकर बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते आ रहे हैं। इसके लिए बच्चे निरंतर परिश्रम करते हैं और शाला में प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त कर इस सम्मान के हकदार बनते हैं।। इस तरह साहू जी द्वारा प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल टोलागांव के प्रतिभावान बच्चे उनके द्वारा सम्मानित होते हैं। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने के लिए सतत प्रेरित किया जाता है। बच्चे, पालक, शिक्षक और ग्रामवासी उनके इस कार्य की हमेशा सराहना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here