गंडईपंडरिया. नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव का बीते शुक्रवार की सुबह साढ़े 11 बजे गंडई नगर आगमन हुआ. श्री यादव का नगर आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक बंधुओं ने बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया. श्री यादव ने नगर आगमन कर नगर के मां गंगई मंदिर गये जहां पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद श्री यादव कबीरधाम के लिए निकले.
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद श्री यादव का प्रथम आगमन रहा है. इस समय जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, किसान नेता खम्हन ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अनु. जाति जिला अध्यक्ष जीवन दास रात्रे, सांसद प्रतिनिधि राजेश ताम्रकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष टेकन देवांगन, अनु. जाति मंडल अध्यक्ष राकेश टंडन, नगर उपाध्यक्ष श्यामपाल ताम्रकार, प्रकाश जंघेल, मंगलचंद जैन, लीला साहू, विक्की अग्रवाल, रवि भवनानी, दूजे वर्मा, डोगेंद्र कौशिक, भानू साहू, दिनेश भट्ट, उमा चौबे, आशा कुर्रे, अंजली देवांगन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, सामाजिक बंधु एवं नगवासी मौजूद रहे.



