कल लायंस इंटरनेशनल के प्रांतीय शपथ समारोह में पद्मश्री डॉ पुखराज बाफना को लायंस इंटरनेशनल का सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान एंबेसडर ऑफ़ गुडविल अवॉर्ड इंटरनेशनल प्रेसिडेंट फेब्रिसीयो ओलिवेरा के प्रतिनिधि इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन पंकज मेहता द्वारा खचाखच भरी सभा में प्रदान किया गया।
अपने प्रेषित पत्र में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने डॉ बाफना के पांच दशकों के प्रेरक,समर्पित नेतृत्व पूरित मानव सेवा को सराहा तथा इसे अंतरराष्ट्रीय गौरव निरूपित किया।
इस अवसर पर अनेकों लायन विभूतियों यथा नागपुर से ला विनोद वर्मा,इंदौर से ला शरद मेहता,भोपाल से ला जौहर मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के लायन गवर्नर लायन विजय अग्रवाल, समस्त पूर्व गवर्नर्स तथा भरी संख्या में उपस्थित जनसमूह तथा परिवार जन ने डॉ बाफना को इस महान उपलब्धि पर बधाई दी।



