Home छत्तीसगढ़ विक्रांत ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा – हार-जीत से ऊपर है...

विक्रांत ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, कहा – हार-जीत से ऊपर है खेल भावना….

84
0

 मुढ़ीपार व सोनभट्ठा में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,


खैरागढ़ : ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुढ़ीपार एवं सोनभट्ठा में एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह शामिल हुए।। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू तथा निवर्तमान अध्यक्ष घम्मन साहू ने की।

दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत ढंग से हुई। सर्वप्रथम फीता काटकर एवं माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। गांव के लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अतिथियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

खिलाड़ियों से मुलाकात, दी शुभकामनाएं
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने बारी-बारी से मैदान में उतरे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कबड्डी न केवल गांव-गांव को जोड़ने वाला खेल है, बल्कि यह हमारी परंपरागत खेल संस्कृति की पहचान है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल को खेल भावना के साथ खेलें और हार-जीत से ऊपर उठकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

खेल से मिलता है आत्मविश्वास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि कबड्डी जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि हार से निराश होने के बजाय उसे अगले प्रयास के लिए प्रेरणा मानना चाहिए। विक्रांत सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे खेल आयोजन से छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है।

ग्रामीणों की रही बड़ी उपस्थिति
प्रतियोगिता को देखने के लिए क्षेत्र के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल का रोमांच देर रात तक जारी रहा।। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, कुमेश साहू,
नरोत्तम सिन्हा, तोपसिंग राजपूत, खुमान लहरे, आदर्श बहादुर सिंह, सहित अनेक गणमान्य नागरिक मंच पर मौजूद रहे।

ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि गांवों में कबड्डी और पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने से न केवल खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है, बल्कि ग्रामीण समाज में आपसी भाईचारा और मेलजोल भी मजबूत होता है।
कार्यक्रम का समापन विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित कर किया गया। आयोजन समिति ने उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here