Home छत्तीसगढ़ नगर का युवक नागपुर कामठी से रहस्यमय तरीके से लापता काफी पतातलाशी...

नगर का युवक नागपुर कामठी से रहस्यमय तरीके से लापता काफी पतातलाशी के बाद कोई खोजखबर नहीं….

160
0

डोंगरगांव : नगर का एक युवक विगत सात दिनों से कामठी(नागपुर) से लापता हो गया है और परिजनों व स्थानीय पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद समाचार लिखे जाने तक इस युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. पेशे से डेकोरेशन का कार्य करने वाला मुस्लिम परिवार का यह युवक पूरे शहर में काफी सौम्य और सरल माना जाता है और एक सप्ताह पूर्व डोंगरगांव से अपने ससुराल कामठी के लिए निकला था लेकिन वह अपने ससुराल तक पहुंचा नहीं.
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगाँव निवासी मोहम्मद इसहाक तंवर के छोटे सुपुत्र वसीम तंवर दिनांक 19 अगस्त को दोपहर डोंगरगाँव से अपने एक कर्मचारी के साथ राजनांदगांव पहुंचा और टे्रेन में सवार होकर कामठी स्टेशन पहुंचा था, जिसकी पुष्टि कामठी स्टेशन में लगे सीसी टीव्ही फुटेज के माध्यम से हो गया है और इस युवक को स्टेशन से बाहर सडक़ तक निकलते देखा गया लेकिन इसके बाद वह कहाँ लापता हुआ, आज पर्यन्त इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. परिजनों के अनुसार कामठी स्टेशन में वह 5.20 बजे देखा गया था और महज कुछ समय पूर्व ही उसका मोबाईल स्वीच ऑफ हुआ बताया जा रहा है. एक बहन और दो भाईयों में सबसे छोटा वसीम पूरे समय पावर बैंक के साथ मोबाईल के माध्यम से अपने काम में लगा रहने वाले वसीम के इस तरह से अचानक गायब होना काफी संदेहास्पद है. विगत एक सप्ताह से लापता वसीम के विषय में तरह तरह की चर्चाएँ व्याप्त है किन्तु इन चर्चाओं से निकले सभी पहलुओं पर उनके परिजनों ने गंभीरता से खोजबीन जारी रखा हुआ है किन्तु अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है, जिससे पूरा परिवार काफी व्याकुल है. वहीं शहरवासी भी इस विषय को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here