Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon: जहरीला टमाटर खाने से 12 मवेशियों की मौत, 15 बीमार…

Rajnandgaon: जहरीला टमाटर खाने से 12 मवेशियों की मौत, 15 बीमार…

62
0

ग्रामीणों में आक्रोश, फार्महाउस संचालक पर लापरवाही का आरोप

अंबागढ़ चौकी (दावा)। जिला मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी के विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम बिटाल में सोमवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। जहरीला टमाटर खाने से गांव के 12 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक मवेशी गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्राम बिटाल स्थित एक फार्महाउस में टमाटर की खेती की गई थी। फार्महाउस संचालक ने खराब और सड़े-गले टमाटरों को तोडक़र फेंसिंग के बाहर फेंक दिया। चराई के दौरान गांव के मवेशियों ने इन टमाटरों को खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में 12 मवेशियों ने दम तोड़ दिया।

घटना से पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि फार्महाउस संचालक की लापरवाही से निर्दोष मवेशियों की जान गई है। उन्होंने इसकी शिकायत अंबागढ़ चौकी थाने में दर्ज कराई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और बीमार मवेशियों का इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here