Home छत्तीसगढ़ खैरागढ़ के बरेठपारा स्थित रपटा नदी में एक व्यक्ति की नदी पार...

खैरागढ़ के बरेठपारा स्थित रपटा नदी में एक व्यक्ति की नदी पार करते हुए डूबने की सूचना बनी रहस्य…

121
0

00 तीसरे दिन भी अज्ञात व्यक्ति का नहीं मिला कोई सुराग,
00 जिला नगर सेना सहित पुलिस प्रशासन की टीम लगातार कर रही सर्च,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : नगर के बरेठपारा से लालपुर मार्ग के बीच बने रपटा नदी जो पिपरिया नदी से बहने वाली में रविवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति रपटा नदी पार करते वक्त डूबने की सूचना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन वहां पहुची और लेकिन शाम का समय और अंधेरा होने के कारण उस रास्ते को सील कर दिया गया। घटना दूसरे दिन सोमवार और तीसरे दिन मंगलवार को भी खोजबीन जारी रहा, न तो कोई शव बरामद हुआ है और न ही किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।


जलकुंभी से पटा हुआ था नदी
रविवार शाम करीब 6 बजे शराब दुकान के पीछे नदी में एक बुजुर्ग के व्दारा कुछ हलचल देखा गया और उसने इसकी जानकारी अपने मोहल्ले बरेठपारा में दी।। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी ।।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनिल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुँचा और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार को जिला नगर सेना, स्थानीय बरेठपारा वार्ड वासी और नगरपालिका की टीम के व्दारा नदी का पानी जो जलकुंभी से पटी हुई थी,उसे ही साफ करते पूरा एक दीन लग गया। दूसरे दिन मंगलवार को साफ सफाई के बाद से जिला नगर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम लगातार तलाशी अभियान में जुटी हुई है,लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला और नदी का जल स्तर भी काफी बड़ा हुआ है। फिर भी नगर सेना की टीम नाव से लगातार तलाशी अभियान में जुटी रही।अब बुधवार को आगे क्या कार्यवाही करती हैं प्रशासन ?


अफवाह की आशंका के बीच पुलिस प्रशासन ने बनाई सतर्कता
लगातार प्रयासों के बावजूद शव न मिलने से घटना के अफवाह होने की संभावना भी जताई जा रही है। अब तक किसी परिजन या स्थानीय नागरिक ने किसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन किसी भी एंगल को नज़रअंदाज नहीं कर रहा। सुरक्षा की दृष्टि से नदी पर बने पुल को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है,ताकि सर्चिंग कार्य प्रभावित न हो वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएँ जारी हैं। प्रशासन भी स्थिति पर पूरी निगरानी बनाए हुए है। सोमवार 1 सितंबर और मंगलवार 02 सितंबर को फिर से तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।। बहरहाल बरेठपारा के रपटा नदी में डूबने की यह रहस्यमयी घटना अब स्थानीय जिज्ञासा का विषय बन चुकी है,जिस पर सभी की निगाहें पुलिस व प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here