Home छत्तीसगढ़ डॉ॰ शोभा श्रीवास्तव, प्राचार्य, बीजेभाठा, डोंगरगांव, राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित…

डॉ॰ शोभा श्रीवास्तव, प्राचार्य, बीजेभाठा, डोंगरगांव, राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित…

70
0

भारत के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती जो कि शिक्षक दिवस के रूप में मनाई जाती है के अवसर पर राज भवन के दरबार हॉल में हुआ आयोजन।

डॉ॰ शोभा श्रीवास्तव को यह राजकीय सम्मान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रामेन डेका जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी तथा प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव जी के कर कमलों से प्रदान किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक महोदय सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण विराजमान थे।

राज्य शिक्षा विभाग के सचिव माननीय सिद्धार्थ कोमल परदेशी जी, लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक माननीय ऋतुराज रघुवंशी जी, उपसंचालक सहायक संचालक, एस सी ई आर टी के वरिष्ठ श्री आलोक शर्मा तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here