Home छत्तीसगढ़ जीएसटी में बदलाव से आम आदमी को राहत, उद्योगों को नई गति:...

जीएसटी में बदलाव से आम आदमी को राहत, उद्योगों को नई गति: रंजना साहू…

64
0

व्यापार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट, भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ रहा है। इसी कड़ी में हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती और सरलीकरण आम आदमी के जीवन में राहत देने वाला और व्यापार-जगत को नई दिशा देने वाला कदम साबित हो रहा है। यह बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

*आम जनता की जेब को राहत, व्यापार को मिलेगा बढ़ावा*

रंजना साहू ने कहा कि जीएसटी स्लैब में किए गए बदलावों से आम लोगों की बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे तेल, शैम्पू, टूथपेस्ट, मक्खन, पनीर, सिलाई मशीन, ट्रैक्टर, कलपुर्जे, कृषि उपकरण, स्वास्थ्य बीमा, शैक्षणिक वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल उत्पाद अब और अधिक किफायती हो गए हैं।

*व्यवसाय में सुगमता और एमएसएमई को मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि जीएसटी कानूनों के सरलीकरण से व्यापारी अब और अधिक आसानी से अपना कार्य कर सकेंगे।। खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई) उद्योगों को इस नई व्यवस्था से सबसे अधिक लाभ होगा।। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

*कम टैक्स, अधिक करदाता का सिद्धांत सफल*

रंजना साहू ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद से करदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2017 में 66.5 लाख जीएसटी करदाता थे, जो अब बढ़कर 1.51 करोड़ हो गए हैं। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 में सकल जीएसटी संग्रह 22.08 लाख करोड़ रुपये रहा, जो केवल चार वर्षों में दोगुना हुआ है।

*छत्तीसगढ़ को आर्थिक सुधारों में मिली सफलता

रंजना साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ को आर्थिक सुधारों और बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार से 6200 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है।। यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किए गए बेहतरीन आर्थिक प्रबंधन का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

भाजपा नेताओं की उपस्थिति

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष घम्मन साहू, जिला उपाध्यक्ष टी.के. चन्देल, शशांक ताम्रकार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह “बोनी”, वंदना तांडेकर, मंडल अध्यक्ष पाडादाह गोरेलाल वर्मा, ऋषभ सिंह बघेल,शहर भाजयुमो अध्यक्ष अनिश सिंह “दादू”, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, राजू जंघेल, ज्योति जंघेल, कीर्ति वर्मा, राकेश ठाकुर, शैलेन्द्र त्रिपाठी,जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा,श्यामसुंदर साहू, सन्नी यदु, डा.चंदू वर्मा, देवकुमार सेन, हर्षवर्धन वर्मा, आनंद पटेल, महेश गिरी, शत्रुहन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here