Home छत्तीसगढ़ झांकियों ने खींचा दर्शकों का मन,राम जाप से खाटू श्याम तक,डीजे की...

झांकियों ने खींचा दर्शकों का मन,राम जाप से खाटू श्याम तक,डीजे की धुन पर थिरके भक्त, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई*

29
0

यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” खैरागढ़ : गणेश विसर्जन झांकी का आयोजन जिला मुख्यालय खैरागढ़ में रविवार को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस भव्य समारोह में नगर की सभी गणेश समितियों ने एक साथ गणेश विसर्जन झांकी निकालकर बप्पा को विदाई दी। डीजे और धूमाल की धुन पर भक्त जमकर थिरके और गणपति बप्पा से “जल्दी लौटकर आने” की प्रार्थना की।

*झांकी का सफर और आकर्षण गणेश भगवान की मूर्ति

भव्य और बडे ही आकर्षक झांकी यात्रा नगर के राजा फतेह सिंह खेल मैदान,नया बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक, गोलबाजार, बक्शी मार्ग,इतवारी बाजार,मेन रोड और नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए दाउचौरा रपटा घाट पहुंची। यहां निर्धारित स्थान पर गणेश भगवान की प्रतिमाओ का विधिवत विसर्जन किया गया।

इस दौरान राम जप, महाभारत और खाटू श्याम बाबा की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं, जिन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

*भक्तो का सैलाब और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त रही*

विसर्जन व झांकी महोत्सव में नगर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणजन और अन्य शहरों से भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा अपने परिवार सहित उमड पड़ा

*पुलिस प्रशासन की रही चुस्त दुरुस्त व्यवस्था, एसपी, एएसपी उतरे सड़क पर*

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने विशेष सुरक्षा इंतज़ाम कि थे।। पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती रही, वहीं पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने स्वयं सड़क पर उतर कर मोर्चा संभालते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

*ट्रैफिक व्यवस्था रही नियंत्रित*

यातायात पुलिस द्वारा पूर्व में जारी रोड मैप के अनुसार रात्रि 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक नगर के प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा। इस दौरान पुलिस ने भीड़ और ट्रैफिक दोनों को सुचारु रूप से नियंत्रित किया।

भक्तिमय माहौल और उल्लास के बीच गणपति बप्पा को विदाई दी गई, और श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से धूमधाम से आगमन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here