Home छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला इकाई की लंबे समय से प्रतीक्षित...

भारतीय जनता पार्टी ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला इकाई की लंबे समय से प्रतीक्षित जिला पदाधिकारियों की घोषणा की…

48
0

00 निलीमा उपाध्यक्ष, नवनीत और शशांक महामंत्री, यतीश मिडिया प्रभारी नियुक्त,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से खैरागढ़ छुईखदान-गंडई जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू ने भारतीय जनता पार्टी की जिला खैरागढ़ छुईखदान-गंडई इकाई की बुधवार को अपने नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कि। जिसमें नए घोषित पदाधिकारियों में क्षेत्रीय संतुलन, जातीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है।


इस घोषणा में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, ताकि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो सके। साथ ही वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक एवं मार्गदर्शक भूमिकाएँ सौंपी गई हैं,जिससे संगठन उनकी अनुभवजनित सलाह और दिशा से लाभान्वित हो सके।


भारतीय जनता पार्टी सदैव सामूहिक नेतृत्व और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देती है। जिला पदाधिकारियों की यह नई टीम क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक गतिशील बनाएगी तथा आम जनता के बीच संगठन की पहुँच को विस्तारित करेगी।


इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास प्रकट किया है कि नई टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और छत्तीसगढ़ भाजपा के मार्गदर्शन में संगठन सेवा, समर्पण और सद्भावना की भावना के साथ कार्य करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here