(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)
खैरागढ़. : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर दशहरा उत्सव समिति के तत्वधान में राजा फतेह सिंह खेल मैदान में बुधवार से शुरू होने वाला तीन दिवसीय रास गरबा कार्यक्रम खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है।। प्रतिवर्ष की भांति यह भव्य आयोजन बुधवार 24 से शुक्रवार 26 सितंबर तक आयोजित होना था।

*बारीश की भेट चढ़ा रास गरबा उत्सव*
आयोजक समिति ने बताया कि आज सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यक्रम को आगामी तिथि के लिए टालना पड़ा है।।समिति ने कहा कि नई तिथि की सूचना जल्द ही साझा की जाएगी।। *सभी प्रतिभागियों और दर्शकों को असुविधा के लिए खेद व्यक्त: आयोजन समिति*
प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों को असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आयोजकों ने सभी से अपडेट के लिए सोशल मीडिया और स्थानीय समाचार चैनलों पर नजर बनाए रखने का आग्रह किया है।



