समाज कल्याण विभाग के आयोजन में जिले के दो पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना एवं श्रीमती फूलबासन यादव हुए शामिल
आयोजन से अभिभूत सांसद ने उप- संचालक समाज कल्याण विभाग की भूरि- भूरि प्रशंसा,किया सम्मान
राजनांदगांव / शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा बुधवार नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गांधी सभागृह में गरिमामय आयोजन कर 300 वृद्ध जन वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के लोकप्रिय सांसद संतोष पाण्डे जी थे। उन्होंने अपने हाथों से शहर के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान हार पहना कर, शाल ओढ़ाकर तथा उन्हें श्री फल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। इस दौरान श्री पांडे ने नवरात्रि पर्व की सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी सम्मानित वरिष्ठ नागरिको की दीर्घायु की कामना की और उन्हें विजयादशमी पर्व की भी बधाइयां व शुभकामनाएं दी।
बता दें कि समाज कल्याण विभाग के इस कार्यक्रम में दो- दो पद्मश्री डॉ पुखराज बाफना व श्रीमती फूलबासन बाई यादव शामिल हुए। सांसद के हाथों वरिष्ठ नागरिक के रुप में सम्मानित होने पर पद्मश्री डॉ पुखराज बाफना ने कहा कि संयमित दिनचर्या से 100 साल स्वस्थ रह कर जी सकते हैं।
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस
जिला प्रशासन समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाडा दिवस के अन्तर्गत अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का कार्यकम गांधी सभागृह में बहुत ही गरिमामय आयोजन के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में नगर व जिले के 300 से अधिक वरिष्ठ नागरिक पुरूष व महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें लोक कला साहित्य से जुड़े जन , वरिष्ठ समाज सेवियों, चिकित्सकों, पेंशनर्स, नगर व वार्ड के वृद्धजनों के साथ-साथ भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों का भी सम्मान किया गया ।
छत्तीसगढ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डे ने इस गरिमामय कार्यक्रम से अभिभूत होते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में प्रथम बार इस तरह का सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम देख रहा हूं।महा दुर्गा नवमी के पावन पर्व के दिन इतने सारे बुजुर्ग जनों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है। सांसद श्री पांडे ने समाज कल्याण विभाग के द्वारा उत्कृष्ट और बेहतरीन सेवा पखवाड़ा संपादित करने के लिए विभाग की उप-संचालक श्रीमती वैशाली मरडवार का भरे मंच से सम्मान किया।
आयोजन की विस्तार से दी गई जानकारी
अंतरराज्यीय वृद्ध जन दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में समाज कल्याण विभाग की उप -संचालक श्रीमती वैशाली मरडवार द्वारा विस्तार पूर्ण जानकारी दी और बताया कि समस्त वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान मंच के माध्यम से किया जाना है बहुत ही गर्व का विषय है। इस सम्मान समारोह में हमारे द्वारा मंच के माध्यम से ख्याति नाम वरिष्ठजनों का भी सम्मान किया जाना विभाग का बहुत ही स्तुत्य मय प्रयास है।
कार्यकम को श्री खूब चंद जी पारख, पूर्व उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यकम कियान्वयन समिति, डॉ. पद्मश्री पुखराज बाफना, श्री गौतम पारख समाज सेवी एवं संरक्षक समता मंच, श्री शिव वर्मा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम, डॉ. के.एल. टांडेकर सर से.नि. प्राचार्य दिग्विजय महाविद्यालय एवं एस. आर. सोनेश्वरी से.नि.डिप्टी कलेक्टर, डॉ. गंभीर कोटडिया, अपर कलेक्टर ओम प्रकाश शर्मा सहित अनेक प्रबुद्धजनों द्वारा संबोधित किया गया।
इन वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों व समाजसेवियों में से डॉ. पदमश्री पुखराज बाफना, पद्मश्री फूलबासन यादव, डॉ. नरेन्द्र गांधी, उत्तम जैन, विजय हरिहारनों, नंदलाल राठी, दामोदर दास मुदडा, खूबचंद पारख, डॉ. उमाशंकर दीक्षित, गौतम पारख, डॉ. एम. के. दिवाकर, डॉ. गभीर कोटडिया, एस.आर सोनेश्वरी तथा
कला साहित्य के क्षेत्र में आत्माराम कोशा “अमात्य” कला साहित्य सुधि व समाज सेवी राकेश इंदूभूषण ठाकुर, रामकृष्ण तिवारी, जी.आर. देवांगन,अधिवक्ता अमलेंदू हाजरा आदि को शाल श्रीफल, पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर
डोंगरगढ़, छुरिया, डोंगरगांव सहित स्थानीय भगवान महावीर समता वृद्धाश्रम के वरिष्ठजन सहित जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत पार्षद राजा माखीजा आलोक श्रोती शैकी बग्गा, सुनील साहू, हेमंत तिवारी,हरजीत सिंह भाटिया, श्याम राव खोटले, राजेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोडापे, चंद्रशेखर जी, समाज कल्याण विभाग के बालकृष्ण बघेल, सुभाषिनी कोम्पेल्ला, कलाकार बीर सिंह साहू, तिहार सिंह ध्रुव, राम प्रसाद यादव सुनील चुरेन्द्र, कंचन मीना सहित, बडी संख्या में पेंशनर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सरस संचालन विभाग के दीलिप श्रीवास्तव द्वारा किया गया।



