राजनांदगांव – सिख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा हिंद की चादर नौवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहेबजी की 350वी शताब्दी शहादत को समर्पित 10 दिवसीय शहीदी यात्रा कल रायपुर से आरम्भ हो रही है !संयोजक स.महेंद्र सिंह छाबड़ा(पूर्व कैबिनेट मंत्री, छ.ग.अल्प संख्यक आयोग) द्वारा प्रदत जानकारी अनुसार यात्रा दुर्ग , राजनांदगांव, डोंगरगगढ़, बेमेतरा, मुंगेली, कुंडा, कवर्धा ,पंडरिया, लोरमी, तखतपुर ,बिलासपुर , चांपा, कोरबा, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, अंबिकापुर ,पत्थलगांव ,रायगढ़ , बसना ,पिथोरा, बागबाहरा, महासमुंद, राजिम ,धमतरी ,अभनपुर ,आरंग ,बलौदा बाजार ,भाटापारा , सिमगा के सभी गुरुद्वारा /सिंघ सभा होते हुए वापिस रायपुर 12 अक्टूबर पहुंचेगी !
उल्लेखनीय है कि 350 साल पूर्व हिंदू धर्म की खातिर , तिलक और जनेऊ का सम्मान के लिए शहादत देने के कारण ही श्री गुरूतेग बहादुर साहेब को “हिंद की चादर” के सम्मान से संबोधित किया जाता है !
रायपुर से 3 अक्टूबर प्रातः आरम्भ यह शहीदी यात्रा भिलाई ,दुर्ग से होते राजनांदगांव में लगभग 3.30 बजे भाजपा कार्यालय से सर्विस रोड में प्रवेश करेगी , महावीर चौक तक यात्रा कारों वाहनों से भी पहुंचेगी !यहां से यह शहीदी यात्रा समूह संगत भाइयों बहनों के साथ पंज प्यारो की अगुवाई नगर कीर्तन के रूप में जय स्तंभ चौक से मानव मंदिर चौक से गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी , जहां समूह सिख संगत तथा नगरवासियों द्वारा भावभीना स्वागत तथा सत्कार किया जाएगा ! संगत यहां ऐतिहासिक हस्त-लिखित गुरु ग्रंथ साहिब तथा गुरुओं के प्राचीन शस्त्रों के दर्शन करेंगी ! प्रशाद वितरण तथा स्वल्पाहार उपरांत यह यात्रा गुरुद्वारा तुमड़ीबोड होते डोंगरगढ़ पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम उपरांत कवर्धा प्रस्थान करेगी !
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा राजनांदगांव प्रबंधक कमेटी ने समूह सिख संगत भाइयों बहनों के साथ समस्त नागरिकगणों ,संस्थाओं से निवेदन किया है कि 3 अक्टूबर महावीर चौक तथा गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर शहीदी यात्रा का स्वागत सत्कार पूर्ण श्रद्धा के साथ करे, हिंद की चादर गुरु तेगबहादुर साहिब तथा अन्य शहीदों भाई सतीदास जी, भाई मतिदास जी, भाई दयालाजी की शहादत को नमन करे एवं गुरु महाराज के आशीर्वाद के पात्र बने !



