राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा मंगलवार 4 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह एवं पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। निजी सभागार में संपन्न हुए आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप रुप में गुरुद्वारा सिंग सभा राजनांदगांव के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सतपाल सिंग तथा छ.ग. जनजाती गौरव समाज के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत के प्रचार प्रमुख संजय तिवारी रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस सभा को सेबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांत प्रमुख श्री संजय ने संघ के स्थापना से लेकर शैशव काल व आज शताब्दी वर्ष तक के सफर को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आज संघ के कार्यों से प्रभावित होकर भारत ही नहीं अपितु भारत को जानने समझाने का प्रयास किया जा रहा है। यही कारण है कि भारत सहित आज 40 देशों में संघ स्थापित है। संघ अपने शताब्दी वर्ष में पंच परिवार्तन के विषय को लेकर समाज में जा रहा है, जिसने पर्यावरण संरक्षण अर्थात पानी, प्लास्टिक और पौधो का संरक्षण पहला विषय है। इसी प्रकार परिवार के कुटुम्ब प्रबोधन के माध्यम से परिवारों में विभाजन संर्वधन तथा आपसी सौहाद्र को कि बढ़ाने के यह विषय संघ के योजना मे है। संजय ने कहा कि स्वयं की चुनौती आज हमारे समक्ष है हम स्वतंत्र हो गए है पर आज भी पराधीन है। इसके लिए स्व का विषय जिसमे स्व का जागरण करना मुख्य है। चौथे विषय नागरिक शिष्टाचार को बताते हुए उन्होंने कहा कि नागरिक कर्तव्य का बोध हमें आज समाज तक ले जाने की आवश्यकता है। संघ को समाज मे विलीन करने के प्रेरणा स्पद अमृत वचन को उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि संघ और समाज एक रस हो जाये यह हम सभी का प्रयास है। आयोजन में सिक्ख वेल्फेटर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन सिंग ढल्ला, जनजाति गौरव समाज के जिला अध्यक्ष नीलकंठ गढ़े, नगर संघ चालक शिव श्रीवास्तव, बाबा जी बौद्ध, विभाग प्रचार प्रमुख रेवादास मानिकपुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अनिल नागवंशी संघ नगर प्रचार प्रमुख के द्वारा किया गया।
गृह संपर्क अभियान के साहित्य और पत्रक विमोचित:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में गृह संपर्क अभियान की शुरुआत अब हो चुकी है। मंगलवार को गृह संपर्क अभियान के लिए साहित्य और पत्र का विमोचन गुरुद्वारा सिंह सभा राजनांदगांव के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी श्री सतपाल सिंह तथा छत्तीसगढ़ जनजाति गौरव समाज के प्रदेश अध्यक्ष एमडी ठाकुर तथा बाबा जी बौद्ध के हाथों संपन्न हुआ। बता दें कि गृह संपर्क अभियान हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक जिले के प्रत्येक घरों में जाकर इस साहित्य का वितरण कर संघ के पंच परिवर्तन के विषय को प्रत्येक घरों तक लेकर जाने का लक्ष्य रखा है।


